Tv 24 Network Best News Channel in India
Weather Update : दिल्ली में तेज बारिश , गुरुग्राम में मौसम ने बदला अपना मिजाज
Thursday, 27 Jul 2023 17:00 pm
Tv 24 Network Best News Channel in India

Tv 24 Network Best News Channel in India

Lucknow Desk : दिल्ली में तेज बारिश हो रही है। जिससे लोगो को उमस से राहत मिली है। दिल्ली के यमुना का जल स्तर बुधवार को भी खतरे के निशान के ऊपर बह रहा है। सोमवार को जल स्तर 205.57 दर्ज किया गया था। मंगलवार को पुराना लोहा पुल पर जल स्तर 205.45 मीटर दर्ज किया गया था। पुराने लोहा ब्रिज पर आज भी पानी का प्रवाह काफी तेज देखा गया। बुधवार को दिल्ली में हुई भारी बारिश से देर शाम तक यमुना का पानी दिल्ली वालों की मुश्किलें बढ़ा सकती है।

बता दें कि लोगों को उमस से राहत मिली है। गुरुवार को दिनभर सूरज व बादलों की लुका-छिपी का खेल चलता रहा। ऐसे में उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। सुबह निकली धूप का दौर दोपहर तक चला। लोगों को चिप-चिपाती गर्मी से छुटकारा नहीं मिल सका। लेकिन आज शुक्रवार को सुबह से ही बादल छाए हुए थे।

दरअसल, बुधवार को दिल्ली एनसीआर में आफत बारिश हुई. सुबह पांच बजे से ही मूसलाधार बारिश ने लोगों पर कहर बरपाना शुरू कर दिया. राजधानी दिल्ली की चमकदार सड़कें और बडी-बडी बिल्डिंग्स भले ही सामान्य दिनों में देश को विकास का आइना दिखाती हैं, लेकिन बुधवार को चारों तरफ जलभराव की वजह से पानी का राज रहा. एक तरफ यमुना उफान पर तो दूसरी तरफ हिंडन नदी के पानी का चारों तरफ कब्जा नजर आया। ताजा बारिश से यमुना में पानी खतरे के निशान से कितना ऊपर बह रहा है।

गुरुवार को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री से अधिक 25.8 दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 69 से 93 प्रतिशत रहा। प्रादेशिक मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को सर्वाधिक तापमान दिल्ली यूनिवर्सिटी में 36.9 रहा। वहीं, सबसे कम तापमान 25 डिग्री रिज का दर्ज किया गया। इसी तरह सीडब्ल्यूजी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का 25.9 डिग्री, लोधी रोड का 24.6 डिग्री रहा।