Tv 24 Network Best News Channel in India
Aaj Ka Rashifal : जानें दैनिक राशिफल , इन तीन राशि के लोगों के लिए नया कार्य करने के लिए दिन रहेगा शुभ
Thursday, 03 Aug 2023 00:00 am
Tv 24 Network Best News Channel in India

Tv 24 Network Best News Channel in India

Lucknow Desk : ज्योतिष पंचांग के अनुसार आज का दिन सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। आज कुछ राशियां ऐसी हैं जिन्हें व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त वहीं कुछ राशियों को आज अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना होगा। आइए दैनिक राशिफल से जानते हैं कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए गुरुवार का दिन? आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। बताते चले कि पंचांग में बताया गया है कि श्रावन 'अधिक' मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि शाम 04 बजकर 16 मिनट तक रहेगा और इसके बाद तृतीया तिथि प्रारंभ हो जाएगी।

मेष राशि 
बता दें कि मेष राशि वालों का आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापार-व्यवसाय में आपको लाभ होगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। विरोधी वर्ग से सावधान रहें। अपनो का पूर्ण सहयोग मिलेगा। कोई बड़ा कार्य पूर्ण हो सकता है। यदि आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाएं, तो उसमें किसी परिजन से बातचीत बहुत ही सावधानी से करें। आपका मन अपने कामों को छोड़कर इधर-उधर के कामों में लगेगा, जिससे आपके काफी काम लटक सकते हैं और यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है।

वृषभ राशि 
बता दें कि आज का दिन अच्छा रहेगा। आप किसी नए कार्य का शुभारंभ कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। मित्र व संबंधियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के साथ बाहर यात्रा आदि पर जा सकते हैं। आज किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए लाभ के नए रास्ते खोलेगा।

मिथुन राशि 
आज का दिन आपका शानदार रहेगा। मन स्थिर और प्रसन्न रहेगा। वाणी के प्रभाव से आज आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। आज कोई नया व्यापार आप शुरू कर सकते हैं। पत्नी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। स्वास्थ्य में आप अपनी दिनचर्या में योग व्यायाम को अपनाकर अपने शारीरिक कष्टों को काफी हद तक दूर करेंगे। व्यापार में आप कोई निर्णय जल्दबाजी में ना लें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा और सामाजिक कार्यक्रमों में आपको हिस्सा लेने का मौका मिलेगा, जिससे आपके कुछ  मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा।

कर्क राशि 

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण है। कार्य क्षेत्र में कोई बड़ा निर्णय आज आप ले सकते हैं, जिसका असर आपकी लाइफ पर दिखाई पड़ेगा। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। परंतु कार्यक्षेत्र में अपने मित्रों व सहयोगी वर्ग से आर्थिक सहयोग मिलेगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे कोई नया मेहमान परिवार में आ जा सकता है।

सिंह राशि 
आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना है, जिससे आगामी समय में आपको व्यापार आदि क्षेत्र में लाभ मिलेगा। आज आप कोई नया बड़ा काम भी शुरू कर सकते हैं। सहयोगियों का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। आप परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। कोई नया मकान इत्यादि खरीद सकते हैं।

कन्या राशि 
आज आपका मन अशांत रहेगा। कोई अज्ञात भय मन में बना रहेगा। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में घाटा उठाना पड़ सकता है। किसी अपने के व्यवहार से आप परेशान हो सकते हैं। परिवार में माहौल आप के विपरीत रहेगा। आप किसी बात के कारण परेशान रहेंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने सीनियर्स का पूरा साथ मिलेगा। किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको चुप रहना होगा और घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है।


तुला राशि 
आज के दिन आप अपने स्वास्थ्य के कारण कुछ परेशान रह सकते हैं। किसी लंबी यात्रा पर जाने का योग बनेगा। किसी कार्य विशेष के लिए आज आपको अपने विरोधियों के सामने झुकना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में अपनों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। किसी विशेष व्यक्ति के मिलने से आपका मन दुखी रहेगी। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपको किसी पुरानी गलती के लिए आज पछतावा हो सकता है। विद्यार्थियों का पढ़ाई लिखाई से मन भटक सकता है, लेकिन उन्हें परीक्षा की तैयारी के लिए अत्यधिक मेहनत की आवश्यकता है।

वृश्चिक राशि 

आज आप किसी आपने के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। माता-पिता का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में अपने पार्टनर का आज आपको सहयोग मिलेगा। कोई बड़ा काम आज आप शुरू कर सकते हैं। काम में रूकावट जरूर आएगी। वाणी पर संयम रखें।  माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलेगा, जो उनकी तरक्की में चार चांद लगाएगी और आपको  किसी संपत्ति का सौदा करने का मौका मिल सकता है, जिसमें आप अपनी बुद्धि और विवेक से निर्णय ले, नहीं तो कोई समस्या खड़ी हो सकती है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अपने सीनियर्स की बातों पर ध्यान देना होगा, नहीं तो कोई गलती हो सकती है।

धनु राशि 
आज का दिन आपका अच्छा निकलेगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। कोई अपने पुराने साथी से मिलना होगा। कोई नया काम आज आप शुरू कर सकते हैं। परिवार में कोई शादी संबंध निश्चय हो सकता है। पत्नी का सहयोग और प्रेम प्राप्त होगा। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलेगा, जो उनकी तरक्की में चार चांद लगाएगी और आपको  किसी संपत्ति का सौदा करने का मौका मिल सकता है, जिसमें आप अपनी बुद्धि और विवेक से निर्णय ले, नहीं तो कोई समस्या खड़ी हो सकती है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अपने सीनियर्स की बातों पर ध्यान देना होगा, नहीं तो कोई गलती हो सकती है।

मकर  राशि 

आज का दिन बहुत भागदौड़ से भरा रहेगा। कोई नया कार्य आज आप शुरू कर सकते हैं। जिसके लिए आपको अत्यधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में सहयोगियों का व्यवहार अच्छा रहेगा। आपको अपने मित्रों से आर्थिक सहयोग आज मिल सकता है। परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है। घर परिवार में कोई सदस्य नौकरी के लिए घर से दूर जा सकता है। आपको अपने किसी दूर रह रहे परिजन से कोई अप्रिय समाचार सुनने को मिल सकता है। यदि आप किसी काम को लेकर यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें आपको सावधानी से चलना होगा।