Tv 24 Network: Best News Channel in India
Gyanvapi ASI Survey : नमाज के लिए सर्वे रोका गया , 2 बजे से फिर शुरू होगा सर्वेक्षण
Friday, 04 Aug 2023 00:00 am
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

Lucknow Desk : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ज्ञानवापी परिसर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षणके सर्वे को चुनौती देने वाली अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी की याचिका गुरुवार को खारिज दी। कोर्ट ने जिला अदालत के 21 जुलाई के आदेश को बरकरार रखा है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद शुक्रवार से परिसर का सर्वे हुआ। नमाज के लिए सर्वे रोका गया है। उधर, फैसले के खिलाफ अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। इसमें सर्वे पर रोक का आग्रह किया गया है। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। ज्ञानवापी परिसर के पास पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी है। इसके साथ ही वाराणसी में हाई अलर्ट है।

दो बजे तक के लिए रुका सर्वे
ज्ञानवापी में जुमे की नमाज के लिए सर्वे का काम रुकने के कारण ज्ञानवापी परिसर से बाहर निकले हिंदू पक्ष के अधिवक्ता सुधीर त्रिपाठी ने बताया कि दो बजे के बाद सर्वे शुरू होगा।

कड़ी सुरक्षा के बीच जुमे की नमाज के लिए जा रहे लोग
ज्ञानवापी परिसर में जुमे की नमाज के लिए लोगों की भीड़ कड़ी सुरक्षा के बीच अंदर जाने लगी है। बेरिकेडिंग लगातार पुलिस हर एक शख्स की जांच कर रही है। गौरतलब है कि एएसआई द्वारा सर्वे के बीच में नमाज के लिए मुस्लिम समुदाय के लोगों को एंट्री दी जा रही है।

ज्ञानवापी में नमाजियों का हुजूम
ज्ञानवापी में नमाजियों के हुजूम को देखते हुए सर्वे का काम 12:30 बजे रोकने की बात कही जा रही है। फिर दो बजे के बाद सर्वे का काम शुरू होगा।

इन बिंदुओं पर देनी है सर्वे रिपोर्ट
वैज्ञानिक जांच में देखा जाएगा कि क्या मस्जिद का निर्माण पहले से मौजूद मंदिर की संरचना के ऊपर किया गया।
पश्चिमी दीवार की उम्र और प्रकृति की जांच होगी।
तीन गुंबदों के ठीक नीचे सर्वे। 
सभी तहखानों की जांच व उसकी सच्चाई। 
इमारत की दीवारों पर मौजूद कलाकृतियों की सूची बनेगी। कलाकृतियों की उम्र और प्रकृति का पता लगाया जाएगा।
इमारत की उम्र, निर्माण की प्रकृति का पता भी लगाया जाएगा।
इमारत के विभिन्न हिस्सों और संरचना के नीचे मौजूद ऐतिहासिक, धार्मिक महत्व की कलाकृतियों और अन्य वस्तुओं की जांच की भी जांच होगी।

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी थी सर्वे को हरी झंडी

वाराणसी स्थित ज्ञानवापी परिसर के वैज्ञानिक सर्वे को लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने गुरुवार को महत्वपूर्ण फैसला सुनाया था। कोर्ट ने परिसर का (सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सील वुजूखाने को छोड़कर) वैज्ञानिक सर्वे कराने पर लगी रोक हटा दी थी और जिला जज वाराणसी के 21 जुलाई, 2023 के आदेश को बहाल कर दिया था। दोनों पक्षों को आदेश का पालन करने का भी निर्देश दिया गया है। कोर्ट के इस फैसले के बाद शुक्रवार से एक बार फिर से सर्वे शुरू किया जाएगा।