Tv 24 Network: Best News Channel in India
UP Monsoon Session: आज से शुरु हुआ विधानसभा का मानसून सत्र UP Assembly Monsoon Session 2023: हंगामे के साथ शुरु हुआ विधानसभा सत्र, सपा विधायकों ने किया विरोध प्रदर्शन
Sunday, 06 Aug 2023 17:00 pm
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र आज यानी सोमवार से शुरु हो गया है। सत्र के पहले दिन की कार्यवाही हंगामे के साथ शुरु हुई। बता दे कि जैसे ही विधानसभा अध्य क्ष सतीश महाना अपनी कुर्सी पर बैठने गए वैसे ही सपा विधायकों ने पोस्टैर और बैनर लहराने शुरू कर दिए। इस पर सतीश महाना ने कहा कि वह सदन स्थगित नहीं करेंगे। सदन ने पूर्व विधायकों अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ को श्रद्धाजंलि दी गई। इसके बाद दिवंगत आत्मा की शांति के लिए सदन में कुछ मिनट का मौन रखा गया।

एक दिन पहले की गई सर्वदलीय बैठक

दरअसल, एक ओर जहां विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने से एक दिन पहले रविवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान सभी दलों से शांतिपूर्ण सत्र के लिए सहयोग मांगा गया। वहीं आज विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने से पहले ठीक पहले समाजवादी पार्टी के विधायकों के विरोध ने अपना रुख साफ कर दिया है। इस दौरान विधायक राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए महंगाई से लेकर कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर सवाल उठाए।

इन सदस्यों को भी दी गई श्रद्धाजंलि

बता दे कि विधानसभा में अतीक अहमद और अशरफ के अलावा अन्यं माननीयों को भी श्रद्धाजंलि दी गई। सदन ने पूर्व विधायक सत्तार अंसारी, अमर सिंह, प्रेम प्रकाश सिंह, रणधीर सिंह, सुजान सिंह बुंदेला, शारदा प्रताप शुक्ला, हरिशंकर तिवारी, हरद्वार दुबे, अवनीश कुमार सिंह, हरिद्वार दुबे, अबरार अहमद और खालिद अजीम अशरफ को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धाजंलि देने के बाद सदन की कार्यवाही शुरू हुई।

अखिलेश यादव ने मणिपुर हिंसा पर किए जिक्र

सपा के राष्ट्रीमय अध्युक्ष अखिलेश यादव ने मणिपुर में हुई हिंसा को लेकर चर्चा कराने की मांग की। इसको लेकर हंगामा शुरू हो गया। स्पी्कर ने कहा कि दूसरे राज्यों के मुद्दों को लेकर यहां चर्चा नहीं होगी।