Tv 24 Network Best News Channel in India
चंद्रमा के करीब पहुंचा Chandrayaan 3 Chandrayaan 3: चंद्रमा के करीब पहुंचा चंद्रयान-3, ISRO ने ट्वीट कर दी जानकारी
Tuesday, 08 Aug 2023 17:00 pm
Tv 24 Network Best News Channel in India

Tv 24 Network Best News Channel in India

नई दिल्ली: भारत का Chandrayaan 3 मिशन बुधवार को चंद्रमा पर पहुंच गया। इसरो ने घोषणा की है कि चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान ने चंद्रमा की परिक्रमा करने की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। चंद्रयान-3 अब चंद्रमा पर पहुंच गया है। गौरतलब है कि 14 जुलाई को लॉन्च के बाद चंद्रयान-3 पृथ्वी की कक्षा छोड़कर 5 अगस्त को सफलतापूर्वक चंद्रमा की कक्षा में पहुंच गया था।

ISRO ने ट्वीट कर दी जानकारी

ISRO ने एक ट्वीट में कहा, ''चंद्रयान-3 अब चंद्रमा की सतह के करीब है। चंद्रयान-3 की डी-ऑर्बिट प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब इसकी दूरी 174 किमी 1437 किमी है।इसरो ने जानकारी दी है कि अब 14 अगस्त को सुबह 11.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे के बीच यान का चंद्र कक्षा परिवर्तन ऑपरेशन होगा। जैसे-जैसे मिशन आगे बढ़ रहा है, चंद्रयान-3 को चंद्रमा की कक्षा में और नीचे उतारने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है, ताकि यह चंद्र ध्रुवों तक पहुंच सके।

कैसा रहा चंद्रयान-3 का सफर?

बता दे कि 15 जुलाई को Chandrayaan 3 सफलतापूर्वक पृथ्वी की पहली कक्षा में प्रवेश कर गया। इसके बाद चंद्रयान ने 17 जुलाई को पृथ्वी की दूसरी कक्षा और 18 जुलाई को पृथ्वी की तीसरी कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश किया। इसके बाद 20 जुलाई को चंद्रयान पृथ्वी की चौथी कक्षा में और 25 जुलाई को पांचवीं पृथ्वी की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश कर गया। 1 अगस्त को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने भारत के बहुप्रतीक्षित मिशन चंद्रयान-3 को पृथ्वी की कक्षा से चंद्रमा की कक्षा में सफलतापूर्वक लॉन्च किया। 5 अगस्त को चंद्रयान को सफलतापूर्वक चंद्रमा की कक्षा में स्थापित किया गया था। इसके बाद इसरो ने चंद्रयान-3 द्वारा ली गई कई तस्वीरें भी साझा कीं।

लॉन्च कब हुआ था?

मिशन 14 जुलाई को दोपहर 2:35 बजे श्रीहरिकोटा केंद्र से रवाना हुआ और अगर सब कुछ योजना के अनुसार हुआ तो 23 या 24 अगस्त को चंद्रमा पर उतरेगा। मिशन को चंद्रमा के उस हिस्से पर भेजा जा रहा है जिसे चंद्रमा का अंधेरा पक्ष कहा जाता है। क्योंकि यह भाग पृथ्वी के सामने नहीं आता है।