Lucknow Desk : आज अपने पुराने दोस्त पर लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हमला बोला। आपको बता दें कि उन्होंने मध्य प्रदेश में कांग्रेस के संकल्प पत्र में राम वनगमन पथ बनाने के संकल्प पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि 'यह मुखौटा नहीं चलेगा। इसी के साथ उन्होंने कहा कि योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, 'वे कहते हैं नफरत की दुकान में मोहब्बत की दुकान लाएंगे। इनकी दुकान भ्रष्टाचार, झूठ, तुष्टिकरण, अहंकार की दुकान है। सिंधिया ने राहुल गांधी को घेरते हुए कहा कि 'कोई राम की बात कर रहा है कोई रावण की बात कर रहा है। अच्छा है कि आज धर्म की बहुत याद आई इनको। कोई जनेऊधारी है, कोई मंदिर की परिक्रमा कर रहे हैं। कोई यज्ञ आयोजित कर रहे हैं।
उन्होंने मणिपुर मुद्दे को भी उठाया और हमला बोला ... नरेंद्र मोदी ने नौ साल की सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। राहुल गांधी और कमलनाथ का नाम लिए बगैर जमकर हमले किए। उन्होंने कहा कि 'दो दिन से यहां धर्म की खूब बात हुई। कोई महाभारत की बात कर रहा है, कोई रामायण की बात कर रहा है। कोई राम की बात कर रहा है, कोई रावण की बात कर रहा है। अच्छा है कि इन्हें इस दौरान धर्म की बहुत याद आई। कोई जनेऊधारी है। कोई मंदिर की परिक्रमा कर रहा है। कोई यज्ञ आयोजित कर रहे हैं। कोई पार्टी अपने संकल्प पत्र में डाल रही है कि हम राम वनगमन पथ का संकल्प करते हैं। मैं इन्हें स्पष्ट रूप से बताना चाहता हूं कि यह मुखौटा नहीं चलेगा। 140 करोड़ जनता की आस्था और पीढ़ियों का सपना हमारे मर्यादा पुरुषोत्तम पुरुषोत्तम भगवान राम का भव्य मंदिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में बनाने जा रहे हैं। दो बार आपको रिजेक्ट किया है। तीसरी बार भी प्रचण्ड बहुमत के साथ एनडीए की सरकार यहां स्थापित होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अमृत काल से शताब्दी काल की ओर चल रहा है। विश्वगुरु बनने के लिए चल पड़ा है।