Tv 24 Network Best News Channel in India
Udaipur: राजपूत करणी सेना की बैठक के दौरान फायरिंग, प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह को लगी गोली
Saturday, 12 Aug 2023 17:00 pm
Tv 24 Network Best News Channel in India

Tv 24 Network Best News Channel in India

उदयपुर: राजस्थान के उदयपुर में एक कार्यक्रम के दौरान राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह को गोली मारी गई है। मौके से गोली मारने वाले आरोपी को भीड़ ने दबोच लिया और जमकर धुनाई कर दी। पुलिस ने घायल शख्स और आरोपी को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती की है।

क्या है पूरा मामला

यह घटना शहर के भूपालपुरा थाना क्षेत्र के बीएन यूनिवर्सिटी में हुई है, जहां पर राजपूत करणी सेना की एक सभा चल रही थी। कार्यक्रम के दौरान फायरिंग हुई जिसमें राजपूत करणी सेवा के प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह को गोली लग गई। मौके से गोली मारने वाले आरोपी को भीड़ ने दबोच लिया और जमकर धुनाई कर दी। घायल प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह को निजी अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

राजपूत करणी सेना का स्थापना दिवस

राजपूत करणी सेना के बड़गांव तहसील जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह मोजावत ने बताया कि 23 सितंबर को राजपूत करणी सेना का स्थापना दिवस हैं। उसी की तैयारी और 17 सूत्रीय सरकार से मांगों को लेकर बीएन यूनिवर्सिटी के कुम्भा सभागार में बैठक चल रही थी। बैठक के बाद में जलपान किया जा रहा था। उसी समय दिग्विजय सिंह बाठेड़ा जो उदयपुर जिले के ही रहने वाले हैं, उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष भंवर सिंह सलाडिया के से फायरिंग कर दी। जानकारी के अनुसार, भंवर सिंह के रीढ़ की हड्डी में गोली लगी।

दिग्विजय सिंह क्यों मारी गोली?

दिग्विजय सिंह बाठेड़ा पहले जिलाध्यक्ष थे। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिक रूप से यह सामने आया है कि दिग्विजय सिंह बाठेड़ा को जिलाध्यक्ष पद से हटाया गया। इसी बात का गुस्सा उसके अंदर था। इसी कारण फायरिंग की गई। हालांकि अभी आरोपी दिग्विजय सिंह से पूछताछ कर रही है।

पुलिस ने बताई फायरिंग की वजह

प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह को उन्हीं के भूतपूर्व पदाधिकारी और जिलाध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने आपसी विवाद के चलते पीठ के पास से गोली मार दी। पुराना विवाद यह था कि भंवर सिंह ने आरोपी को उनके पद से बर्कास्त करा दिया था। इसके पीछे क्या वजह थी ये पूछताछ में सामने आएगी।