Tv 24 Network Best News Channel in India
Independence Day Celebration : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगी
Monday, 14 Aug 2023 00:00 am
Tv 24 Network Best News Channel in India

Tv 24 Network Best News Channel in India

Lucknow Desk : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 77वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त को राष्ट्र को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति भवन ने रविवार को एक बयान में कहा कि यह संबोधन आकाशवाणी के पूरे राष्ट्रीय नेटवर्क पर शाम सात बजे से प्रसारित किया जाएगा और दूरदर्शन के सभी चैनल पर हिंदी में और उसके बाद अंग्रेजी में प्रसारित किया जाएगा। 

राष्ट्रपति भवन ने रविवार को कहा कि यह संबोधन आकाशवाणी के राष्ट्रीय नेटवर्क पर शाम 7 बजे से प्रसारित किया जाएगा। इसे दूरदर्शन के सभी चैनलों पर हिंदी में और उसके बाद अंग्रेजी में प्रसारित किया जाएगा। दूरदर्शन पर हिंदी और अंग्रेजी में संबोधन के प्रसारण के बाद दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनल द्वारा क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारण किया जाएगा।

15 अगस्त को देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
15 अगस्त को भारत के 77वें स्वतंत्रता दिवस के जश्न के लिए मंच लगभग तैयार है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।  इसके बाद वह ऐतिहासिक स्मारक की प्राचीर से देश की जनता को संबोधित करेंगे। 

लाल किले पर होगा भव्य कार्यक्रम
वहीं, इस बार 77वें स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है, क्योंकि इस बार कार्यक्रम में कोविड-19 को लेकर कोई प्रतिबंध नहीं हैं। सरकार ने पीएम किसान योजना के लाभार्थियों समेत 1,800 विशेष मेहमानों को आमंत्रित किया है। इसके अलावा, प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश से 75 जोड़ों को भी उनकी पारंपरिक पोशाक में लाल किले पर समारोह देखने के लिए आमंत्रित किया गया है। 

लाल किले पर समारोह में भाग लेने के लिए आमंत्रित इन विशेष अतिथियों में 660 से अधिक गांवों के 400 से अधिक सरपंच शामिल हैं। इसके साथ ही किसान उत्पादक संगठन योजना से 250; प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना एवं प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के 50-50 प्रतिभागी इसमें शामिल हैं। वहीं, नई संसद भवन सहित सेंट्रल विस्टा परियोजना के 50 श्रम योगी (निर्माण श्रमिक); 50-50 खादी कार्यकर्ताओं, सीमा सड़कों के निर्माण, अमृत सरोवर और हर घर जल योजना में शामिल लोगों के साथ-साथ प्राथमिक विद्यालय के 50-50 शिक्षकों, नर्सों और मछुआरों को भी आमंत्रित किया गया है।