Tv 24 Network: Best News Channel in India
Aaj Ka Rashifal 16 August 2023 : जानें आज का राशिफल , आज आजादी के दूसरे दिन क्या है कुछ खास
Tuesday, 15 Aug 2023 17:00 pm
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

Lucknow Desk : राशिफल के अनुसार, आज यानी 16 अगस्त, बुधवार दिन का सभी 12 राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव से वृष राशि वालों को विदेश में रहने वाले किसी रिश्तेदार से कोई शुभ समाचार मिलेगा, साथ ही सिंह राशि वाले सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। वहीं कुंभ राशि वाले नौकरी पेशा जातकों को अच्छी खबर मिलेगी। वहीं कुछ राशियों को व्यापार-व्यवसाय में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। पढ़िए आज का राशिफल और जानिए कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन।

मेष राशि

आज के दिन आपके मन में कोई कार्य योजना बन सकती है, जिसके लिए आपका प्रयास सफल रहेगा। आज स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में किसी को बड़ी धनराशि उधार के रूप में न दें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। पत्नी और बच्चों के साथ आज किसी मांगलिक कार्य में जाने का योग बन सकता है।

आज भाग्य 96% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी के सिर पर गुड़हल का फूल चढ़ाएं और सूखने पर अपने पर्स में रख लें।

वृषभ राशि

आज के दिन आप यात्रा आदि पर जाएं, तो वाहन संभाल कर चलाएं, नहीं तो चोट लग सकती है। परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में कोई नया काम मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।

आज भाग्य 67% आपके पक्ष में रहेगा। गणपति को दूर्वा चढ़ाएं और 5 घी के दीपक जलाएं।

मिथुन राशि

आज पत्नी और बच्चों से वात-विवाद हो सकता है, जिस कारण आपका मूड ठीक नहीं रहेगा। क्रोध के कारण कोई गलत निर्णय न लें, जिससे आपको बाद में नुकसान उठाना पड़े। व्यापार-व्यवसाय में कार्यक्षेत्र में सहयोगी वर्ग का विरोध देखने को मिलेगा। कोई नया मकान या वाहन खरीदने की मन में योजना बन सकती है।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। 11 दूर्वा को गणेशजी के पेट पर चिपका दें।

कर्क राशि

आज का दिन अच्छा रहने वाला है, सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात के योग बन रहे हैं, जिससे व्यापार-व्यवसाय क्षेत्र में बड़ा लाभ आपको होने वाला है। कोई नई डील या समझौता आज आप कार्यक्षेत्र में कर सकते हैं। पत्नी और बच्चों का स्वास्थ्य ठीक रहेगा व परिवार के साथ कोई बड़ा डिसीजन अपने और बच्चों के हित में ले सकते हैं।

आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं और 'ॐ बुं बुधाय नम:' का 108 बार जाप करें।

सिंह राशि
आज आप वाणी पर संयम रखें। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद में न फंसे, नहीं तो आपको अपमानित होना पड़ सकता है। परिवार में भाई-भतीजे से कुछ मतभेद हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में रुका हुआ धन न मिलने से आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती हैं। आज आपके हाथ से कोई बड़ी डील या समझौता निकल सकता है।

आज भाग्य 92% आपके पक्ष में रहेगा। कन्याओं को भोजन कराएं और किन्नरों को हरी साड़ी दान करें।

कन्या राशि

आज आप अपने परिवार और बच्चों के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। मौसम के हिसाब से कुछ स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां नजर आएंगी। व्यापार-व्यवसाय में गिरावट की स्थिति महसूस होगी। नौकरी वर्ग वालों का अपने अधिकारी वर्ग से विवाद हो सकता है। परिवार में कोई नया सदस्य आ सकता है।

आज भाग्य 63% आपके पक्ष में रहेगा। तुलसीजी को नियमित जल दें और घी के दीपक जलाएं।