Tv 24 Network: Best News Channel in India
सावधान : ऑर्डर किया चिकन मिला मरा चूहा , देख निकली जान
Wednesday, 16 Aug 2023 00:00 am
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

Lucknow Desk : सोशल मीडिया पर आप ऐसी खबरे रोज सुनते होंगे। कोई ये नई खबर न है। इस खबर का मतलब है की आप कही बहार खाना कहते है। तो ध्यान से ही खाएं। मुंबई के बांद्रा इलाके में एक आलीशान रेस्तरां में परोसे गए खाने में मरा हुआ चूहा मिलने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर कस्टमर ने रेस्तरां के मैनेजर और शेफ के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि मंगलवार को रेस्तरां में उसने चिकन का ऑर्डर दिया था। जब उसे खाना परोसा गया तो उसमें मरा हुआ चूहा निकला। उसके चिकन डिश में मरा हुआ चूहा मिला।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में मंगलवार को रेस्तरां के मैनेजर और शेफ के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। शिकायतकर्ता अनुराग सिंह ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ बांद्रा वेस्ट के पाली हिल स्थित एक लोकप्रिय रेस्तरां में खाना खाने गए थे। उन्होंने रोटी के साथ चिकन और मटन की थाली का ऑर्डर दिया। खाते समय उन्हें पता चला कि मांस के एक टुकड़े का स्वाद अलग है। करीब से देखने पर उन्हें एक छोटा सा मरा हुआ चूहा मिला।

जब अनुराग सिंह ने रेस्टोरेंट मैनेजर से इस बारे में पूछा तो उसने गोलमोल जवाब दिया। इसके बाद अनुराग सिंह ने बांद्रा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने रेस्टोरेंट मैनेजर विवियन अल्बर्ट शिकेवर, उस समय होटल के शेफ और चिकन सप्लायर के खिलाफ मामला दर्ज किया।

बता दें कि जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 272 (बिक्री के उद्देश्य से भोजन या पेय में मिलावट), 336 (जीवन को खतरे में डालने वाला कार्य) और 34 (सामान्य इरादा) के तहत मामला दर्ज किया।