Tv 24 Network Best News Channel in India
Nuh Violence: नूंह में एक बार फिर निकाली जाएगी बृजमंडल यात्रा, राज्य सरकार ने दी मंजूरी
Tuesday, 15 Aug 2023 17:00 pm
Tv 24 Network Best News Channel in India

Tv 24 Network Best News Channel in India

नूंह: हरियाणा के नूंह में 28 अगस्त को एक बार फिर ब्रज मंडल यात्रा निकाली जाएगी। राज्य सरकार की तरफ से इसकी मंजूरी दे दी गई है। दरअसल, नूंह जिले 31 जुलाई, 2023 को जलाभिषेक यात्रा पर पथराव हुआ था। जिसके बाद यात्रा अधूरी रह गई थी।

28 अगस्त को सावन का अंतिम सोमवार

बता दे कि अभी तक नूंह में माहौल शांत नहीं हुआ है। प्रशासन अभी भी उपद्रवियों पर लगातार कार्यवाही कर रही है। बता दें कि 28 अगस्त को अंतिम सोमवार है। ऐसे में पूरी उम्मीद है कि इस यात्रा में ब्रजमंडल के बजरंग दल और विहिप के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों समेत अन्य श्रद्धालु भाग लेंगे।

नूंह हिंसा में छह लोगों की हुई थी मौत

दरअसल, 31 जुलाई को विश्व हिंदू परिषद ने ब्रज मंडल यात्रा निकाली। इस दौरान उपद्रवियों ने यात्रा पर पथराव कर दिया था। इसके बाद हिंसा भड़की। जिसके कारण कई जगहों पर गोलीबारी शुरु हो गई। यात्रा पर पथराव और फायरिंग के बाद भड़की हिंसा में गुरुग्राम के दो होमगार्ड समेत छह लोगों को मौत हो गई थी।

नूंह (मेवात) में हुई हिंसा की आग पड़ोसी जिलों में देखने को मिली थी। हिंसा के बाद से प्रशासन की उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। करीब 400 लोगों की गिरफ्तार हो चुकी है। साथ ही हिंसा के मामले में 150 से अधिक एफआईआर भी दर्ज की गई।

सरकार से यात्रा को मिली मंजूरी

बता दे कि 28 अगस्त को होने वाली ब्रज मंडल यात्रा में सरकार की तरफ से मंजूरी मिल गई है। राज्य सरकार और प्रशासन के सामने सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने से संबंधित बड़ी चुनौती होंगी। यात्रा के लिए विश्व परिषद पदाधिकारियों ने बैठक कर रूपरेखा तैयार की। अब सरकार इस यात्रा की मंजूरी मिल गई है।