Tv 24 Network: Best News Channel in India
दिल्ली हाई कोर्ट में पेश हुईं SDM Jyoti Maurya दिल्ली हाई कोर्ट में पेश हुईं SDM Jyoti Maurya, कोर्ट से की ये मांग
Tuesday, 15 Aug 2023 17:00 pm
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

नई दिल्ली: एसडीएम ज्योति मौर्या 16 अगस्त यानी बुधवार को दिल्ली हाई कोर्ट में पेश हुईं। इस दौरान उन्होंने अदालत से मीडिया में उनके खिलाफ सभी सामग्री हटाने की मांग की।

इसके अलावा ज्योति मौर्य ने मीडिया को यह निर्देश देने की मांग की कि भविष्य में उनकी निजी जिंदगी के बारे में बिना अनुमति के बात न की जाए। दरअसल, मौर्य पर उनके पति आलोक मौर्य ने धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं।

SDM Jyoti Maurya कैसे आईं चर्चा में?

दरअसल प्रतापगढ़ जिले के ग्राम पंचायत विभाग में चपरासी के पद पर कार्यरत उनके पति आलोक मौर्या ने गंभीर आरोप लगाए थे। वहीं दूसरी ओर ज्योति मौर्या ने पति आलोक कुमार मौर्या और उनके परिवार के लोगों पर दहेज उत्पीड़न का धूमनगंज थाने में केस दर्ज करा रखा है। पति आलोक मौर्य का मीडिया से बात करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

SDM Jyoti Maurya और आलोक मौर्य ने एक दूसरे पर लगाए आरोप ?

PCS अफसर ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य ने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाया था। आलोक ने ज्योति मौर्य पर होम गार्ड कमांडेंट मनीष दुबे से संबंध होने का आरोप लगाया था। उधर, ज्योति मौर्य ने धूमनगंज थाने में अपने पति आलोक कुमार मौर्य और उनके परिवार वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है।