Tv 24 Network Best News Channel in India
Brazil : ज़िंदा दफ़न महिला , बाहर निकालते दूसरे दिन मौत ..... जानें क्या है पूरा मामला
Wednesday, 16 Aug 2023 17:00 pm
Tv 24 Network Best News Channel in India

Tv 24 Network Best News Channel in India

Lucknow Desk : सोशल मीडिया पर एक खबर सामने आई। जिसे सुन कर सब हैरान हो गए। जिसने भी सुना सब चौक गए। मामला ब्राजील का है। जहाँ 37 साल की एक महिला की कार्डियक अरेस्ट से मौत हो जाती है। जिसको गलती से जिंदा दफना दिया गया। कई दिनों तक वह ताबूत के अंदर बेसुध पड़ी रही। इस दौरान महिला ने खुद को बाहर निकालने के लिए हरसंभव कोशिश की।

मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, चौंकाने वाली यह घटना नॉर्थ-ईस्ट ब्राजील के रहियाचाओ दास नेवेस में 2018 में घटी। लेकिन कहानी अब जाकर फिर से वायरल हो रही है।  रोसेंगेला अल्मेडा डॉस सैंटोस की कार्डियक अरेस्ट से कथित मौत के बाद उन्हें सेन्होरा सैन्टाना कब्रिस्तान में दफनाया गया था। लेकिन जबन क्रबिस्तान के पास रहने वालों ने 11 दिन बाद उनके कब्र से चीखने की आवाजें सुनीं, तो वे दंग रह गए। उन्होंने फौरन रोसेंगेला के घरवालों को इसकी सूचना दी।

दरअसल, साल 2018 में कब्र खोदकर जब महिला को बाहर निकाला गया तो इसकी शिकायत पुलिस को मिली। पुलिस तब से इस मामले में जांच कर रही थी। अब कई सालों बाद हैरान करने वाली सच्चाई सामने आई है।

महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। रियाचाओ के हाथ और पैर पर चोट के निशान थे। माना जा रहा कि वह ताबूत से निकलने की कोशिश कर रही थी, तभी यह चोटें आई होंगी। हालांकि, हालत इतनी खराब थी कि उसकी अगले दिन ही मौत हो गई।

बता दें कि महिला के घरवालों का कहना है कि रोसांगेला को गंभीर थकान के बाद एक सप्ताह तक बाहिया के बैरेइरास में हॉस्पिटल डो ओस्टे में एडमिट कराया गया था। उनके डेथ सर्टिफिकेट के अनुसार, सेप्टिक शॉक से मरने से पहले उन्हें दो बार कार्डियक अरेस्ट का सामना करना पड़ा।