Tv 24 Network Best News Channel in India
I.N.D.I.A गठबंधन की मुंबई मीटिंग में शामिल होगी AAP ?, जानें क्या बोले Arvind Kejriwal
Monday, 21 Aug 2023 00:00 am
Tv 24 Network Best News Channel in India

Tv 24 Network Best News Channel in India

नई दिल्ली: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्ष गठबंधन I.N.D.I.A लगातार मीटिंग कर रहा है। इसी क्रम विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A की तीसरी मीटिंग मुंबई में होने जा रही है। यह मीटिंग 31 अगस्त और 1 सितंबर को होने वाली है। इस मीटिंग में आम आदमी पार्टी (आप) शामिल होगी। इस बात की पुष्टि आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने की है।

पटना और बेंगलुरु मीटिंग में शामिल हो चुकी है AAP

विपक्ष पार्टियां लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए मीटिंग आयोजित कर रही है। बता दे कि ये मीटिंग पटना और बेंगलुरु में हो चुकी है। अब तीसरी मीटिंग मुंबई में होनी है। मुंबई से पहले पटना और बेंगलुरु दोनों जगह की मीटिंग में आम आदमी पार्टी शामिल हो चुकी है। पटना मीटिंग में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच दिल्ली विधेयक को खटपट की खबर थी लेकिन बेंगलुरु मीटिंग के बाद दोनों पार्टियां एक पिच पर दिखाई दी। संसद के मानसून सत्र के दौरान दिल्ली सेवा बिल पर आम आदमी पार्टी के रुख का समर्थन किया लेकिन बावजूद इसके यह बिल संसद मे पास हो गया। अब अरविंद केजरीवाल की पार्टी मुंबई में तीसरी मीटिंग अटेंड करने के लिए राजी हो गई है।

अरविंद केजरीवाल ने दी जानकारी

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जानकारी देते हुए कहे कि हां हम मुंबई में जाएंगे और जो भी रणनीति बनेगी उसके बारे में अवगत करा दिया जाएगा।ये बैठक मुंबई में 31 अगस्त और 1 सितंबर को होनी है। अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस के बीच कई मामलों में असहमति दिखने के बाद संशय बना हुआ था कि वह बैठक में शामिल होंगे या नहीं। अब स्थिति साफ हो गई है कि सीएम केजरीवाल इस बैठक में हिस्सा लेने जा रहे हैं।

इसके अलावा उन्होंने संविदा कर्मचारियों को नियमित करने का ऐलान भी कर दिया। उन्होंने कहा, “चुनाव से पहले मैंने ये गारंटी दी थी कि सभी संविदा कर्मचारियों को नियमित करूंगा, वो मैं आज कर रहा हूं। मैं जो कहता हूं, वो मैं करता हूं। नियमित करना बहुत बड़ा काम है। बाकी लोगों को भी नियमित किया जाएगा। थोड़ा समय जरूर लग सकता है लेकिन सभी को नियमित किया जाएगा।

विपक्षी दलों की तीसरी बैठक मुंबई में

दरअसल, बीजेपी को केन्द्र की सत्ता से बेदखल करने के लिए विपक्षी दलों ने I.N.D.I.A गठबंधन बनाया है। पटना और बेंगलूरू में हुई बैठक की सफलता के बाद अब 31 अगस्त और 1 सितंबर को मुंबई में तीसरी बैठक होने जा रही है। इस बैठक में 26 से अधिक विपक्षी दलों के करीब 80 नेताओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। इस बार पिछली बैठक से अधिक दलों के मीटिंग में शामिल होने की बात कही जा रही है।