Tv 24 Network: Best News Channel in India
यूपी में राज्यसभा सीट पर उपचुनाव की तारीख का ऐलान Rajya Sabha Bypoll: हरद्वार दुबे के निधन से राज्यसभा की खाली सीट पर होगा उप चुनाव, चुनाव आयोग ने किया तारिख का ऐलान
Monday, 21 Aug 2023 17:00 pm
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में खाली हुई राज्यसभा की सीट पर उप चुनाव की तारीख का ऐलान हो गया है। चुनाव आयोग ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 सितंबर को इस सीट पर उपचुनाव होगा। दरअसल, बीजेपी के राज्यसभा सदस्य रहे हरिद्वार दुबे के निधन के बाद राज्यसभा की सीट खाली हुई है।

वहीं 29 अगस्त से इस सीट पर नामांकन शुरू होगा। 15 सितंबर को इस सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। नामांकन करने की आखिरी तारिख 8 सितंबर 2023 है। वहीं 15 सितंबर को इस राज्यसभा सीट के लिए वोट डाले जाएंगे। वोटिंग के लिए तय समय सुबह 9 बजे से शाम चार बजे तक रहेगा। वोटिंग के दिन यानी शाम पांच बजे वोटों की गिनती होगी।

हरद्वार दुबे के निधन के बाद से राज्यसभा की खाली सीट

दरअसल, ये सीट बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य हरद्वार दुबे के निधन के बाद खाली हो गई थी। इसी साल 26 जून को हार्ट अटैक की वजह से दिल्ली के अस्पताल में उनका निधन हो गया था। उनकी उम्र 74 साल थी। हरद्वार दुबे जनसंघ जमाने के नेता थे। आगरा क्षेत्र में उनकी जबरदस्त पकड़ थी। यहां पर बीजेपी की जड़े जमाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। 26 नवंबर 2020 को बीजेपी ने उन्हें राज्यसभा का सदस्य बनाया था।

कौन है हरद्वार दुबे

बता दे कि हरद्वार दुबे मूल रूप से बलिया जिले के रहने वाले थे। उनका जन्म 1 जुलाई, 1949 को बलिया के हुसैनाबाद में हुआ था। 1969 में आगरा आने के बाद उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का नेतृत्व किया। इसके बाद एबीवीपी में संगठन मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। 1989 में आगरा छावनी से बीजेपी के टिकट पर विधायक चुने गए। 1991 में दोबारा चुनाव जीतकर कल्याण सिंह की सरकार में वित्त राज्यमंत्री बनाए गए। साल 2011 में उन्होंने बीजेपी प्रवक्ता और 2013 में प्रदेश उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली थी।