Tv 24 Network: Best News Channel in India
Seema Haider ने पीएम मोदी और सीएम योगी को भेजी राखी, वीडियो में लगाए हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे
Monday, 21 Aug 2023 17:00 pm
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

नई दिल्ली: पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर जब से भारत आई हैं तब से वो लगातार सुर्खियों में है। सीमा हैदर और नोएडा के रहने वाले सचिन मीणा की प्रेम कहानी इतनी ज्यादा सुर्खियों में है कि इस पर फिल्म कराची टू नोएडा भी बननी शुरु हो गई है। सीमा हैदर अपने पति के साथ भारत के सभी त्यौहार मना रही है। हाल ही में सीमा हैदर ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा फहराया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। इसके बाद सीमा ने तीज और नाग पंचमी का भी त्यौहार मनाया। अब रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने की तैयारी कर रही है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

सीमा हैदर ने भेजी राखी

पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर को दो वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। एक में वो पीएम नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के लिए राखी पैक कर रही हैं। साथ ही वो अलग-अलग लिफाफे दिखा रही हैं जिस पर इन प्रमुख लोगों के नाम लिखे हुए हैं। बैकग्राउंडर में रक्षाबंधन का फेमस गाना भैया मेरे राखी के बंधन को निभानागाना बज रहा है। दूसरे वीडियो में सीमा हैदर इन नेताओं से गुहार लगा रही हैं। उनके दोनों वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं और साथ ही यूजर्स के रिएक्शन का दौर भी चल पड़ा है।

क्या कहा सीमा हैदर ने?

सीमा हैदर दूसरे वीडियो में राखी पोस्ट करने की स्लिप दिखाते हुए कहती दिख रही हैं। जय श्री राम। नरेंद्र भाई मोदी जी। डॉक्टर मोहन भागवत जी। श्री राजनाथ सिंह जी। योगी आदित्यनाथ जी। अमित शाह जी। ये हमने कर दी पोस्ट। पहले से इसलिए पोस्ट कर दी है ताकि रक्षाबंधन वाले दिन हमारे भारत के वीर भाईयों को मिल जाए। जिनके कंधों पर ये देश है। मैं बहुत खुश हूं। जय श्री राम। जय हिंदुस्तान। जिंदाबाद।

सीमा हैदर पर चढ़ा भारतीय संस्कृति का रंग

पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर माथे पर सिंदूर, गले में मंगलसूत्र और बिंदी लगाकर भारतीय संस्कृति के रंग में रंग गई है। भारतीय सचिन के प्रेम में दीवानी चार बच्चों की मां ने सरहद लांघकर सुर्खियां बटोरी थी। सचिन-सीमा हैदर के प्रेम कहानी पर बन रही फिल्म का थीम सॉग 20 अगस्त को रिलीज हो गया। 'कराची टू नोएडा' फिल्म की कहानी नेपाल-भारत के सरहद से शुरू होती है। फायरफॉक्स के बैनर तले बन रही फिल्म को अमित जानी प्रोड्यूस कर रहे हैं। सीमा हैदर-सचिन के बीच दोस्ती की शुरुआत पबजी खेलते हुई थी।