Tv 24 Network: Best News Channel in India
Rain : दिल्ली-एनसीआर में बारिश के साथ हुई सुबह ,सडके जलमग्न, जानें अगले कुछ दिन कैसा रहेगा मौसम
Tuesday, 22 Aug 2023 17:00 pm
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

Lucknow Desk : दिल्ली-एनसीआर में बारिश के साथ बुधवार की सुबह हुई है। मेरठ समेत पश्चिमी यूपी में देर रात से शुरू हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। ससे पिछले कुछ दिनों से गर्मी और उमस की मार झेल रहे एनसीआर के लोगों को कुछ राहत मिलेगी। वहीं वेस्ट यूपी के ज्यादातर जिलों में बारिश के चलते जगह शहर में जनजीवन प्रभावित हो गया, जिस कारण से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो यह बारिश फसलों के लिए भी लाभकारी है। आगे तस्वीरों में जानें पश्चिमी यूपी के जिलों का हाल।

इससे पहले मंगलवार को दिल्ली में कई जगह बूंदाबांदी दर्ज की गई, लेकिन उमस फिर भी कम न हुई। बादलों की आवाजाही के चलते अधिकतम तापमान में कुछ कमी आई किन्तु न्यूनतम तापमान चार साल में सबसे ज्यादा देखने को मिला। मौसम विभाग का अनुमान है कि बुधवार को भी कमोबेश ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

शहर में जलभराव, बढ़ी मुश्किल
मुजफ्फरनगर में पिछले करीब 12 घंटे से रुक-रुककर हो रही बरसात से आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। शहर में जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई। साकेत कॉलोनी, पटेलनगर, रामलीला ग्राउंड, रामपुरी, आबकारी मोहल्ला, मल्हपुरा में जलभराव के हालात बन गए।  उधर, खेतों में भी पानी भर गया है। सब्जी की फसलों को नुकसान हो सकता है। देरी से बुआई किए गए चारे की फसल भी प्रभावित होगी। सोलानी और हिंडन नदी का जलस्तर भी बढ़ रहा है।

ऐसा रहेगा आज मौसम का हाल
2019 के बाद यह अगस्त माह का सर्वाधिक न्यूनतम तापमान है। तब 30 अगस्त को यह 29.1 डिग्री सेल्सियस रहा था। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार को भी बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। दोपहर के आसपास हल्की वर्षा हो सकती है।

अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 35 और 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मौसम विभाग की मानें तो बृहस्पतिवार से अगले पांच दिन तक बरसात होने की कोई संभावना नहीं है। इस दौरान अधिकतम तापमान जहां 37 से 38 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री तक रहने की संभावना है।

बारिश में कच्चा मकान गिरने से आठ साल की बच्ची घायल
मीरापुर क्षेत्र के गांव नरसिंहपुर चुड़ियाला में बारिश के कारण सुबह 10 बजे गांव निवासी खुशनुमा का कच्चा मकान गिरा। मकान गिरने से 8 वर्ष की बच्ची सिफ़ा घायल हो गई।