Tv 24 Network: Best News Channel in India
Chandrayaan-3 Landing: आज शाम 6:04 बजे लैंड होगा Chandrayaan-3, ISRO ने कहा- तैयारी पूरी
Wednesday, 23 Aug 2023 00:00 am
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

नई दिल्ली: आज भारत के लिए अहम दिन है। क्योंकि चंद्रमा पर कदम रखने वाला भारत चौथा देश बन सकता है। बता दे कि भारत का चंद्रयान 3 आज चंद्रमा पर लैंड करने वाला है। जिसको लेकर पूरे देशभर में उत्साह है। इसके साथ ही पूरी दुनिया की निगाहें भारत पर टिकी हुई है।

चंद्रमा के साउथ पोल पर लैंड करेगा चंद्रयान 3

दरअसल, ISRO के अनुसार, चंद्रयान-3 आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा के साउथ पोल पर लैंड करने वाला है। बता दे कि चंद्रयान-3 को आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा से 14 जुलाई को 3 बजकर 35 मिनट पर लॉन्च किया गया था। लैंडिंग होते ही यह 41 दिन में 3.84 लाख किमी का सफर तय कर नया इतिहास लिखेगा। ISRO के अनुसार, चंद्रयान के सभी सिस्टम नॉर्मल हैं। बेंगलुरु ऑफिस में मिशन ऑपरेशन टीम की तैयारी पूरी है। 5:44 बजे जैसे ही लैंडर सही पोजिशन पर आएगा, टीम ऑटोमैटिक लैंडिंग सीक्वेंस (ALS) लॉन्च कर देगी।

लैंडर के चांद पर उतरने के कुछ देर बाद ही रैंप खुलेगा और प्रज्ञान रोवर इससे चांद की सतह पर आएगा। विक्रम लैंडर और प्रज्ञान एक-दूसरे की फोटो खींचेंगे और पृथ्वी पर सेंड करेंगे। अगर भारत इस मिशन में सफल रहा तो चांद के साउथ पोल पर उतरने वाला पहला देश होगा।

पीएम मोदी लाइव इवेंट में वर्चुअली जुड़ेंगे

लैंडिंग का लाइव इवेंट शाम 5:20 बजे से शुरू होगा। इस इवेंट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वर्चुअली जुड़ेंगे। अभी वो साउथ अफ्रीका में हैं इसलिए वर्चुअली शामिल हो रहे हैं। वहीं मिशन की सफलता के लिए देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी जगह-जगह पर पूजा हो रही है।

आज लैंडिंग नहीं हुई, तो 27 अगस्त को होगी

चंद्रमा पर उतरने से दो घंटे पहले, लैंडर मॉड्यूल की स्थिति और चंद्रमा पर स्थितियों के आधार पर यह तय करेंगे कि उस समय इसे उतारना उचित होगा या नहीं। अगर कोई भी फैक्टर तय पैमाने पर नहीं रहा तो लैंडिंग 27 अगस्त को कराई जाएगी।

चंद्रयान का दूसरा और फाइनल डीबूस्टिंग ऑपरेशन रविवार रात 1 बजकर 50 मिनट पर पूरा हुआ था। इसके बाद लैंडर की चंद्रमा से न्यूनतम दूरी 25 किलोमीटर और अधिकतम दूरी 134 किलोमीटर रह गई है। डीबूस्टिंग में स्पेसक्राफ्ट की स्पीड को धीमा किया जाता है।

14 जुलाई लॉन्च किया गया है चंद्रयान 3

गौरतलब है कि 14 जुलाई को इसरो ने चंद्रयान 3 लॉन्च किया है। अब 41 वें चंद्रयान चांद पर लैंड करेगा। यानी पृथ्वी के चक्कर काटने के बाद चंद्रयान 3 चंद्रमा के चक्कर काट रहा है। इस प्रकिया के बाद आज शाम चंद्रयान 3 चंद्रमा की सतह के करीब पहुंच जाएगा। इसके बाद चंद्रयान चांद पर उतर जाएगा। इसपर सिर्फ भारत ही नहीं पूरी दुनिया की निगाहें हैं।