Tv 24 Network Best News Channel in India
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा हादसा Himachal Pradesh के कुल्लू में बड़ा हादसा, एक साथ कई मकान जमींदोज
Wednesday, 23 Aug 2023 17:00 pm
Tv 24 Network Best News Channel in India

Tv 24 Network Best News Channel in India

कुल्लू: हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश ने तबाही मचा रखी है। बारिश के कारण क्षेत्रों के हालात बिगड़ते जा रहे है। वहीं कुल्लू जिला के आनी से मकानों के ढहने को एक डरावना वीडियो सामने आया है। जहां देखते ही देखते कई मकान जमीदोंज हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, इस घटना में कोई भी जानहानि नहीं हुई है।

एक साथ कई मकान जमींदोज

दरअसल, कुल्लू में लगातार हो रही भारी बारिश से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। शिमला के कृष्णा नगर की तरह ही मकान ढहने का एक डरावना वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि कुल्लू के आनी उपमंडल के बसअड्डे के समीप सुबह चार से अधिक मकान ताश के पत्तों की तरह ढह गए।

देखते ही देखते मकान जमींदोज हो गए। इसमें से दो भवनों में एसबीआई और कांगड़ा केंद्रीय सरकारी बैंक की शाखाएं चल रही थी। मकान में दरारें आने के बाद एक सप्ताह पहले ही दोनों शाखाओं को यहां से खाली करवाकर किसी दूसरे स्थान पर ले जाया गया।

सुरक्षित लोगों को हटाया गया

बता दे कि मकान जमींदोज होते देख वहां रह रहे लोगों और किरायेदारों की दुकान खाली करवाई गई थी। गनीमत है कि मकान को समय रहते खाली किया गया अन्यथा यहां पर बड़ा हादसा हो सकता था। रविवार को सुबह देखते ही देखते एक के बाद एक मकान ढहते चले गए और आंखों के सामने करोड़ों रुपये की संपत्ति का नुकसान हो गया।

प्रशासन ने दी जानकारी

भारी बारिश को देखते हुए प्रशासन ने घटनास्थल पर पूरी टीम लगा रखी है ताकि कोई भी दिक्कत नहीं हो और जनता सुरक्षित रहे। प्रशासन ने जानकारी दी है कि इस घटना में कोई भी जनहानि नहीं हुई है। दो मकानों को पहले ही खाली करवा दिया गया था, जबकि एक मकान को आज सुबह खाली करवाया गया था।

भारी बारिश ने मचाई तबाही

हिमाचल में इस साल मानसून अपने साथ तबाही लेकर आया है। सोमवार यानी 21 अगस्त से लगातार बारिश हो रही है। बारिश के वजह से आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो चुका है।

राज्य में लगातार हो रही बारिश और लैंडस्लाइड के चलते अब तक 300 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। 10 हजार से ज्यादा घरों को नुकसान पहुंचा है। इतना ही नहीं राज्य में करीब 10 हजार करोड़ का नुकसान हुआ है। कई सड़कें बह गईं, सैकड़ों ब्रिज टूट गए।