Tv 24 Network: Best News Channel in India
लो भैया ! चंद्रयान से जो यात्री गए, उन्हें सलाम...'मंत्री अशोक चांदना के ऐसे बयान ने सबको कर दिया हैरान
Wednesday, 23 Aug 2023 17:00 pm
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

Lucknow Desk : जहाँ कल पूरा भारत ख़ुशी की वजह से झूम रहा था। चोरों तरफ खुशियाँ ही खुशियाँ थी। कहीं डांस तो कहीं गाना गा रहे थे लोग। वहीं इसी बीच एक ऐसी खबर आई जिसे सुन के सब चकित हो गए। बता दें कि राजस्थान के एक मंत्री ने बुधवार को गलती से  'चंद्रयान-3' मिशन में भाग लेने वाले 'यात्रियों' को बधाई दे डाली। राजस्थान के खेल मंत्री अशोक चांदना ने चंद्रयान के मानव रहित लैंडर के चंद्रमा की सतह पर उतरने से कुछ घंटे पहले यह बात कही। उन्होंने यहां एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से कहा, 'अगर हम कामयाब हुए और सेफ लैंडिंग हुई... तो हमारे जो यात्री गए हैं हमारे उनको सलाम करता हूं।

उन्होंने कहा- हम कामयाब हुए और सेफ लैंडिंग हुई, जो यात्री गए हैं हमारे, उनको सलाम करता हूं। इसके बाद से वह सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किए जा रहे हैं। खेल मंत्री अशोक चांदना बुधवार को एसएमएस स्टेडियम में खेलो इंडिया सेंटर का उद्घाटन करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा- हमारा देश साइंस और स्पेस रिसर्च में एक कदम और आगे बढ़ा। उसकी सभी देशवासियों को बधाई देता हूं। बता दें कि चंद्रयान-3 पर कोई भी एस्ट्रोनॉट (यात्री) नहीं है। ऐसे में राजस्थान के खेल मंत्री अशोक चांदना का सोशल मीडिया पर यूजर मजाक बना रहे हैं।

राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने किया वीडियो ट्वीट
बीजेपी राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने वीडियो ट्वीट करते हुए राजस्थान की कांग्रेस सरकार में मंत्री अशोक चांदना की चुटकी ली। उन्होंने लिखा, 'घमंडिया ठगबंधन स्पेशल!! चंद्रयान पर राजस्थान के मंत्री अशोक चांदना जी और बिहार के मुख्यमंत्री जी का ज्ञान देखकर क्या कहेंगे आप?'

राजसमंद सांसद दीया कुमारी की प्रतिक्रिया
वहीं, राजसमंद सासंद दीया कुमारी ने भी वीडियो ट्वीट किया और लिखा, 'राजस्थान के खेल एवं युवा मामलात मंत्री अशोक चांदना जी चांद पर जाने वाले यात्रियों को सलाम कर रहे हैं। मंत्री जी, ये चंद्रयान है। गगनयान प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के अगले कार्यकाल में यात्रियों के साथ चांद पर जाएगा।

सीएम गहलोत ने दी चंद्रयान-3 की सफलता की बधाई
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चंद्रयान की सफलता पर इसरो के वैज्ञानिकों समेत सभी देशवासियों को बधाई दी। सीएम गहलोत ने ट्वीट किया, 'जय 'इसरो' का अनुसंधान। जय विज्ञान, जय हिंदुस्तान!'