Tv 24 Network: Best News Channel in India
दृश्य देखकर दहल गए लोग ! रात भर शव का ऐसा हाल किया की जिसने देखा उसके होश उड़ गए
Wednesday, 23 Aug 2023 17:00 pm
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

Lucknow Desk : आप सोच रहे किसने किया होगा। लेकिन जिसने भी किया। सुबह देख के सब के होश उड़ गए। ये पहचान पाना मुश्किल था कि ये किसी इंसान का शव है या जानवर क्यों उनकी हालत ऐसी थी की आप भी देख के परेशान हो जाते। मामला उत्तर प्रदेश के आगरा का है। आपको बता दे कि आगरा से एक शव बरामद किया गया है। रात भर वाहन उसे उसे कुचलते रहे इससे उसके चीथड़े उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के लोथड़े हाथ से बटोरे और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। शव इतनी बुरी तरह बिखरा कि यह भी बता पाना मुश्किल है कि शव महिला का है या फिर पुरुष का।

आपको बता दें कि घटना मलपुरा थाना क्षेत्र के न्यू दक्षिणी बाईपास स्थित मुडेहरा गांव के पास की बताई जा रही है। यहां गुरुवार की सुबह थोड़ा उजाला हुआ ही था कि उधर से गुजर रहे लोगों ने सड़क पर इंसान की शव पड़ा देखा। जिसके बुरी तरह से चीथड़े उड़ गए थे। मांस छोटे-छोटे टुकड़ों में पूरी सड़क पर बुखरा पड़ा था। लोगों ने देखा तो वह दहल गए।

बता दें की उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति देख पुलिस के भी पसीने छूट गए। पुलिस टीम ने हिम्मत दिखाते हुए बिखरे पड़े शरीर के टुकड़ों को हाथ से समेटा। इसके बाद गठरी बनाकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष का कहना है कि शव बुरी तरह क्षत विक्षत है। यह भी बता पाना मुश्किल है कि शव महिला का है या पुरुष का। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही यह साफ हो पाएगा।