Tv 24 Network: Best News Channel in India
Gadar 2 की रफ्तार पड़ी धीमी Gadar 2 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर सुस्त हुई Gadar 2, जानें 14वें दिन कितनी हुई कमाई ?
Wednesday, 23 Aug 2023 17:00 pm
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

नई दिल्ली: भारत ही नहीं पूरी दुनिया में सनी देओल की फिल्म Gadar 2 ने जलवा बिखेर रखा है। फिल्म हर दिन एक नया रिकॉर्ड बना रही है। इस समय पूरी दुनिया तारा सिंह यानी सनी देओल को लोग पसंद कर रहे है। बता दे कि दुनियाभर में तारा सिंह और सकीना की प्रेम कहानी के साथ ये फिल्म करोड़ों का बिजनेस कर चुकी है। Gadar 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन सबको चौका दिया है। फिल्म का नाम अब 500 करोड़ के क्लब में शामिल किया जा चुका है।

कितने दिन हुआ फिल्म के रिलीज

दरअसल, Gadar 2 को रिलीज हुए दो हफ्तों से ज्यादा का समय हो गया है। लगभग फिल्म को रिलीज हुए तीन हफ्ते पूरे होने वाले है। फिल्म Gadar 2 ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बना ली है।  वैसे तो फिल्म ने 12 दिन में ही करिश्मा कर 400 करोड़ के क्लब में एंट्री मार ली थी इसके बावजूद फिल्म का कलेक्शन कम हो रहा है। धीरे-धीरे इसकी कमाई में गिरावट नजर आ रही है , फिल्म 'Gadar 2' की कमाई 13वें दिन और नीचे आ गिरी है। Gadar 2 ने बुधवार को करीब 10.40 करोड़ का कलेक्शन किया है। जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 411.10 करोड़ हो गया है।

500 करोड़ के क्लब में शामिल हुई Gadar 2

जानकारी के अनुसार, Gadar 2 ने दुनियाभर में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म 525.14 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है। ये कलेक्शन जल्द ही 600 करोड़ भी हो सकता है।

भारत में कितना कलेक्शन

Gadar 2 को रिलीज हुए 13 दिन हो चुके हैं। 13 दिन में गदर 2 भारत में 411.10 करोड़ कलेक्शन कर चुकी है। वहीं अब Gadar 2 का टारगेट 500 करोड़ है जो वीकेंड तक पूरा हो सकता है। हालांकि भारत में अब गदर 2 की रफ्तार थोड़ी कम हो गई है।

Gadar 2 की बात करें तो ये साल 2001 में आई फिल्म का सीक्वल है। Gadar की स्टारकास्ट ही इसके सीक्वल में नजर आई है। सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा लीड रोल में नजर आए हैं। वहीं मनीष वाधवा ने फिल्म में विलेन का किरदार निभाया है।

Gadar 2 OOT प्लेटफॉर्म पर कब होगा रिलीज

सनी देओल की फिल्म Gadar 2 ने सिनेमाघरों में धमाल मचा रखी है। फिल्म के प्रोड्यूसर ने जानकारी देते हुए कहा कि यह फिल्म रिलीज होने के चार हफ्ते बाद ही OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी फिल्म रिलीज होने के 2 महीने बाद ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डाले जाते हैं।

लेकिन जिस तरह से इस फिल्म की डिमांड पढ़ रही है ऐसा लग रहा है की रिलीज होने के चार हफ्ते बाद ही इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दिया जाएगा। फिलहाल अभी तक इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि ऐसा कब किया जा रहा है लेकिन आने वाले कुछ दिनों में इसे ओट पर रिलीज किया जाएगा।

बता दे कि Gadar 2को करीब 60 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है और पहले हफ्ते में ही यह 250 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो गई है।