Tv 24 Network: Best News Channel in India
महाकाल के दरबार पहुंचे परिणीति-राघव चड्ढा शादी से पहले महाकाल मंदिर पहुंचे Raghav- Parineeti, मंत्रोच्चार के साथ की पूजा आरती
Friday, 25 Aug 2023 17:00 pm
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

उज्जैन:  बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपने होने वाले पति AAP के नेता राघव चड्ढा के साथ आज शनिवार को बाबा महाकाल मंदिर पहुंची। जहां उन्होंने शिव महाकालेश्वर प्रबंध समिती का प्रबंध करते हुए महाकाल के दर्शन किए। जिसका विडियो सोशल छाया हुआ है। जानकारी के अनुसार, दोनों अगले महिने 25 सिंतबर को शादी करने वाले है।

परिणीति ने पहनी साड़ी तो राघव ने पहना कुर्ता

महाकाल के दर्शन के दौरान राघव ने धोती-सोला पहना और परिणीति ने साड़ी पहनी थी। परिणीति-राघव ने 30 मिनट तक शांति पाठ पूजन किया। पूजन यश गुरु ने संपन्न कराया। दोनों मंदिर में करीब 1 घंटा रहे। राघव चड्‌ढा 'जय महाकाल' का जयकारा लगाकर बाहर निकल गए।

8 महीने पहले भी परिणीति पहुंची थी महाकाल मंदिर

परिणीति चोपड़ा 8 महीने पहले (25 दिसंबर, 2022) पिता के साथ महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आई थीं। वे भस्म आरती में शामिल हुईं। गर्भगृह की देहरी से भगवान महाकाल के दर्शन किए। माथा टेक कर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया।

तब मंदिर प्रशासन ने साल के अंतिम दिन और नए साल के पहले हफ्ते के दौरान 24 दिसंबर से 5 जनवरी तक गर्भगृह में प्रवेश प्रतिबंधित कर रखा था। कारण- इन दिनों होने वाली भीड़ थी। ऐसे में परिणीति गर्भगृह में दर्शन के लिए नहीं पहुंच सकी थीं।

अगले महीने दोनों करेंगे शादी

बता दे कि एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा बहुत जल्द ही शादी करने वाले है। ये शादी राजस्थान में होगी। शादी समारोह में कपल के दोस्त और परिवार के लोग शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार, परिणीति की टीम ने उनकी शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। ये भी कहा जा रहा है कि शादी के बाद गुरुग्राम में कपल रिसेप्शन भी देगा। मिली जानकारी के अनुसार, परिणीति-राघव उदयपुर में द ओबेरॉय उदयविलास 5 स्टार होटल में शादी करने वाले थे। दरअसल, 13 मई 2023 को कपल ने दिल्ली में सगाई की है। इंगेजमेंट सेरेमनी सिर्फ उनके करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में हुई।

परिणीति ने शेयर की थी राघव के साथ तस्वीर

बीते दिनों परिणीति ने सोशल मीडिया पर राघव के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, 'हमने सिर्फ साथ में एक ही बार नाश्ता किया था और मुझे पता था कि ये मेरे लिए बिल्कुल सही हैं। ये सबसे खूबसूरत, शांत और प्रेरणादायक व्यक्ति हैं, जो मेरी जिंदगी में आए हैं। इनका साथ, सपोर्ट, दोस्ती और समझदारी मुझे बहुत पसंद आई।'