Tv 24 Network Best News Channel in India
Mann Ki Baat: PM Modi ने मन की बात के 104वें एपिसोड को किया संबोधित, बोले- चंद्रयान नारी शक्ति का जीवंत उदाहरण
Sunday, 27 Aug 2023 00:00 am
Tv 24 Network Best News Channel in India

Tv 24 Network Best News Channel in India

नई दिल्ली: पीएम नरेन्द्र मोदी ने आज रविवार 27 अगस्त को 'मन की बात' की है। इस कार्यक्रम के जरिए पीएम मोदी ने देशवाशियों को संबोधित किए है। पीएम मोदी का 104वां एपिसोड है। इस दौरान उन्होंने कहा कि सावन महाशिव, उत्सव और उल्लास का महीना है। चंद्रयान की सफलता ने उत्सव के इस माहौल को कई गुना बढ़ा दिया है। चंद्रयान को चंद्रमा पर पहुंचे तीन दिन से ज्यादा का समय हो रहा है। ये सफलता इतनी बड़ी है कि इसकी जितनी चर्चा की जाए कम है। इस दौरान पीएम मोदी अपनी कविता भी पढ़ी।

चंद्रयान नारी शक्ति का जीवंत उदाहरण- पीएम मोदी

पीएम ने कहा ये मिशन नारी शक्ति का जीवंत उदाहरण हैं। इस पूरे मिशन में अनेकों महिला वैज्ञानिक और इंजीनियर्स सीधे तौर पर जुड़ी रही हैं। पीएम मोदी ने कहा, भारत की बेटियां अब अनंत समझे जाने वाले अंतरिक्ष को भी चुनौती दे रही हैं। किसी देश की बेटियां जब इतनी आकांक्षी हो जाएं, तो उस दश को विकसित बनने से भला कौन रोक सकता है। इस दौरान पीएम मोदी ने अपनी कविता पढ़ी

आसमान में सिर उठाकर

घने बादलों को चीरकर

रोशनी का संकल्प ले

अभी तो सूरज उगा है

दृढ़ निश्चय के साथ चलकर

हर मुश्किल को पार कर

घोर अंधेरे को मिटाने

अभी तो सूरज उगा है

पीएम मोदी ने कई बातों का किया जिक्र