Tv 24 Network Best News Channel in India
West Bengal : पश्चिम बंगाल में हुआ बम विस्फोट ,कई की मौत की खबर
Saturday, 26 Aug 2023 17:00 pm
Tv 24 Network Best News Channel in India

Tv 24 Network Best News Channel in India

Lucknow Desk : पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना इलाके में आने वाले दत्तपुकुर की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया जिसमें, 8 लोगों की मौत हो गई है। विस्फोट में कई घर भी क्षतिग्रस्त हो गए। राज्य में एगरा, बजबज के बाद अब दत्तपुकुर में अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट की घटना हुई है। घटना में 8 शव बरामद कर लिए गए हैं। हालांकि, ग्रामीणों ने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। विस्फोट इतना जोरदार था कि इलाके में कई घर भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। 

इस घटना के बाद सुकांत ने हमला किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि क्या ममता बनर्जी पूरे राज्य को श्माशान बनाकर मानेंगी। स्थानीय लोगों ने बताया कि माजपुर जगन्नाथपुर के पास एक फैक्ट्री में विस्फोट इतना तेज था कि कई घर उड़ गए और कम से कम 10 लोग घायल हो गए, मौके पर लाशें बिखर गईं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि क्या ममता बनर्जी पूरे राज्य को श्माशान बनाकर मानेंगी। स्थानीय लोगों ने बताया कि माजपुर जगन्नाथपुर के पास एक फैक्ट्री में विस्फोट इतना तेज था कि कई घर उड़ गए और कम से कम 10 लोग घायल हो गए, मौके पर लाशें बिखर गईं। 

बता दें की समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक पुलिस सूत्रों ने बताया कि बचाव अभियान चल रहा है। घायलों को इलाज के लिए बारासात अस्पताल ले जाया गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इन अवैध पटाखा फैक्ट्रियों को टीएमसी नेताओं की मदद से चलाया जा रहा है और इसके लिए पुलिस को पैसे भी दिए जाते हैं। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने एक अन्य पटाखा फैक्ट्री में तोड़फोड़ कर दी। 

वहीं, इससे पहले पूर्व मेदिनीपुर जिले के एगरा में मई के महीने में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया था। इस घटना में 9 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए थे। एगरा इलाका ओडिशा सीमा राज्य की सीमा के नजदीक है. मामले में आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया। 

वहीं , पश्चिम बंगाल विधानसभा के विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि सिर्फ इस फैक्ट्री में ही नहीं, बल्कि पूरे राज्य में ऐसी अवैध फैक्ट्रियां चल रही हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा था कि इन अवैध कारखानों को बंद कर दिया जाएगा, लेकिन वह चोरों को बचाने में व्यस्त हैं। अधिकारी ने कहा कि सीएम का काम राज्य में इमामों के साथ बैठकें करना और सांप्रदायिक कार्ड खेलना है।