Tv 24 Network Best News Channel in India
UP Politics: एक बार फिर सुर्खियों में स्वामी प्रसाद मौर्य, बोले- हिंदू धर्म कोई धर्म नहीं
Monday, 28 Aug 2023 00:00 am
Tv 24 Network Best News Channel in India

Tv 24 Network Best News Channel in India

लखनऊ: सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य अपने बयान को लेकर सुर्खियों में बने रहते है। कभी रामचरितमानस पर टिप्पणी करते है तो कभी हिंदू धर्म और ब्राह्मण पर टिप्पणी करते है। अब एक बार फिर स्वामी प्रसाद मौर्य हिंदू धर्म को धोखा बताया है। इसके साथ ही इसे दलितों, आदिवासियों, पिछड़े को अपने धर्म के मकड़जाल में फंसाने की एक साजिश बताया है।

ब्राह्मण धर्म ही हिंदू धर्म बना- स्वामी प्रसाद मौर्य

आपको बता दें कि इस बार सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने हिंदू धर्म को लेकर ऐसा विवादित बयान दिया है, जो वायरल हो गया है। उन्होंने X पर अपनी एक वीडियो पोस्ट की। उसमें वह कह रहे हैं, “ ब्राह्मणवाद की जड़े बहुत गहरी है और सारी विषमता का कारण भी ब्राह्मणवाद ही है। हिंदू नाम का कोई धर्म है ही नहीं, हिंदू धर्म केवल धोखा है। सही मायने में जो ब्राह्मण धर्म है, उसी ब्राह्मण धर्म को हिंदू धर्म कहकर के इस देश के दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों को अपने धर्म के मकड़जाल में फंसाने की एक साजिश है।

 इसके बाद सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा,“अगर हिंदू धर्म होता तो आदिवासियों का भी सम्मान होता है, दलितों का भी सम्मान होता, पिछड़ों का भी सम्मान होता लेकिन क्या विडंबना है कि आदिवासी समाज से आने वाली राष्ट्रपति को मंदिर में जाने से रोक दिया जाता है।

2024 का चुनाव में बीजेपी को आइना दिखाए- स्वामी प्रसाद मौर्य

दरअसल, अपने एकदिवसीय रायबरेली दौरे के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि आने वाला 2024 का चुनाव उनको आइना दिखाएगा। उन्होंने आगे कहा कि सनातन धर्म की बात करना और सनातन धर्म की आलोचना करना यह मेरी आदत नहीं है लेकिन जो भारत को दो टुकड़ों में बांटने की कोशिश कर रहे हैं, हिंदू-मुसलमान को अलग करने की बात कर रहे हैं मैं उनके विरोधी हूं।

जूता फेंके जाने वाली घटना पर बोलते हुए स्वामी प्रसाद मौर्या ने कहा कि मेरे ऊपर जूता फेंकना यह नीच सोच है, जिसका मैं ही नहीं सभी पार्टी के लोगों ने विरोध किया है। उन्होंने सनातन धर्म को महात्मा बुद्ध का धर्म बताते हुए हिंदू राष्ट्र पर कहा कि भारत ना कभी हिंदू राष्ट्र था और ना कभी बनेगा।

स्वामी प्रसाद मौर्य के ऊपर फेंका गया था जूता

लखनऊ में स्वामी प्रसाद मौर्य के ऊपर जूता भी फेंका गया था। जूता फेंकने वाला स्वामी प्रसाद मौर्य के बयानों से नाराज था। इसी बीच इस बार भी स्वामी प्रसाद मौर्य ने हिंदू धर्म को लेकर विवादित बयान दे डाला है। स्वामी प्रसाद मौर्य का कहना है कि हिंदू नाम का कोई धर्म नहीं है। हिंदू धर्म सिर्फ धोखा है।