Tv 24 Network Best News Channel in India
एक दिन पहले Seema Haider ने मनाया रक्षाबंधन, जानें किसको बनाया भाई?
Monday, 28 Aug 2023 17:00 pm
Tv 24 Network Best News Channel in India

Tv 24 Network Best News Channel in India

नई दिल्ली: पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर भारतीय संस्कृतियों ढलती नजर आ रही है। हाल ही में सीमा ने नागपंचमी का त्योहार मनाया। अब सीमा हैदर भाई बहन के पवित्र पर्व रक्षाबंधन मना रही है। बता दे कि सीमा हैदर रक्षाबंधन के एक दिन पहले रक्षाबंधन का त्योहार मनाई है। सीमा ने अपने वकील एपी सिंह को रखी बांधी है। इस दौरान सीमा हैदर बहुत खुश नजर आई।

क्या बोली सीमा हैदर?

सीमा हैदर ने कहा वो बहुत खुश हैं कि उन्हें एपी सिंह जैसा बड़ा भाई मिला है। वो खुद मुझसे राखी बंधवाने आए ये मेरा सौभाग्य है। वहीं, एपी सिंह ने सीमा हैदर के सिर पर हाथ रखकर उन्हें आशीर्वाद दिया और कहा कि वो हर हाल में सीमा को भारत की नागरिकता दिलवाएंगे।

आगे सीमा हैदर ने कहा कि रक्षाबंधन का त्योहार मनाते हुए उन्हें काफी खुशी हो रही है। पाकिस्तान के लोगों को भी संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें भी यह त्योहार मनाना चाहिए।

वकील एपी सिंह ने क्या कहा?

वकील एपी सिंह ने कहा कि उनके पास काफी राखियां आई हुई थीं उनमें से एक राखी सीमा हैदर की भी थी। उनकी माता जी ने कहा कि जो बहने दूर होती हैं, उनके पास हो उसके घर पर जाकर त्योहार मना लेना चाहिए। इसी वजह से वह सीमा के घर राखी बंधवाने आए हैं। वो तन, मन और धन से सीमा हैदर के साथ हैं, वह उनके बच्चों के मामा है।

भारतीय रिति-रिवाजों में सीमा हैदर

बता दें कि जब से सीमा हैदर भारत आईं हैं, तभी से वो पूरी तरह सनातनी हिंदू धर्म की परंपराओं और रीति-रिवाजों का पालन कर रही हैं। तुलसी मैया पर जल चढ़ाना, सूर्य देवता को अर्घ्य देना हो या फिर चंद्रयान 3 की कामयाबी के लिए व्रत रखना। सीमा पूरी तरह से भारतीय संस्कृति में रंगी नजर आ रही है।