Tv 24 Network: Best News Channel in India
Lucknow News: केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के घर में युवक की हत्या, मौके से बरामद हुई पिस्टल
Friday, 01 Sep 2023 00:00 am
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

Lucknow News: राजधानी लखनऊ में केंद्रीय मंत्री और मोहनलाल गंज सीट से सांसद कौशल किशोर के घर पर युवक की हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान विनय श्रीवास्तव के तौर पर हुई है। जो कि सांसद कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर का दोस्त था और उन्हीं लोगों के साथ रहता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से लाइसेंसी पिस्टल बरामद कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

क्या है पूरा मामला

घटना ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के बेगरिया में केंद्रीय मंत्री और मोहनलालगंज के सांसद कौशल किशोर के बेटे विकास के घर आज सुबह 4 बजे की बताई जा रही है। मंत्री ने ये स्वीकार किया है कि बरामद पिस्टल उनके बेटे की है, परंतु उनका बेटा कल से दिल्ली में है वह आज इस घटना की जानकारी मिलने के बाद फ्लाइट से लखनऊ आ रहा है। मृतक के परिजनों ने ठाकुरगंज थाने में लिखित तहरीर दी है, मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंच गई है।

डीसीपी ने क्या कहा?

डीसीपी (पश्चिम) राहुल राज का कहना है कि घर पर देर रात तक खाना पीना चला, उसके बाद घटना हुई। जानकरी पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम के साथ जांच-पड़ताल की गई। इसके बाद शव को कब्जे में लिया गया है। विनय के सीने में गोली लगी है, गोली चलने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

कौशल किशोर ने क्या कहा?

कौशल किशोर ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया है। उन्होंने बताया कि मुझे घटना की जानकारी मिली तो पुलिस आयुक्त को इसकी जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हम पीड़ित परिवार को साथ हैं। पुलिस अपना काम कर रही है। मौके पर बेटा मौजूद नहीं था। उसकी पिस्टल बरामद हुई है।