Tv 24 Network: Best News Channel in India
Ananya Pandey : एक साथ दिखे आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे , गोवा एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए
Saturday, 02 Sep 2023 00:00 am
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

Lucknow Desk : आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। शुक्रवार को मुंबई एयरपोर्ट पर सितारों का जमावड़ा देखने को मिला। आदित्य रॉय कपूर, अनन्या पांडे से लेकर सैफ अली खान, मलाइका अरोड़ा- सोनाक्षी सिन्हा तक सभी स्टाइलिश लुक में दिखाई दिए। हाल ही में वेकेशन के बाद, गोवा पर स्पॉट हुए आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे का वीडियो एक पैप्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर साझा किया है। वीडियो में रूमर्ड कपल को एक साथ गोवा एयरपोर्ट पर कार से नीचे उतरते हुए देखा जा सकता है। दोनों ने अपने चेहरे पर ब्लैक मास्क लगा रखा है। जहां आदित्य ने ब्लैक पैंट के साथ व्हाइट फुल स्लिव की टी-शर्ट पहन रखा था, वहीं अनन्या ने लाइट ब्लू डेनिम के साथ क्रीम कलर की टी-शर्ट को चुना। एलवी हैंडबैग के साथ उन्होंने अपने बालों को बांध रखा था। 

बेटे के साथ दिखी एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा 
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा हालही में अपने बेटे अरहान को एयरपोर्ट पर ड्राप करने पहुंचीं। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया हैं। वीडियो में मलाइका ब्लैक ड्रेस में दिखाई दे रही हैं। उन्होंने गले लगाकर बेटे को विदा किया। बता दें, अरहान अमेरिका में फिल्ममेकिंग की पढाई कर रहे हैं। अरहान, मलाइका और अरबाज खान के बेटे हैं। एक्ट्रेस ने सलमान खान के भाई अरबाज से 1998 में शादी की थी। शादी के 19 साल बाद कपल ने 2017 में एक- दूसरे से तलाक ले लिया। अब वह अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं।

बताते चले की कुछ दिनों के पहले ही आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था. इस दौरान दोनों अलग-अलग एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। अटकले लगाई जा रही थी कि दोनों अपने अगले वेकेशन के लिए मुंबई से बाहर जा रहे हैं। आदित्य और अनन्या के लेटेस्ट वीडियो ने सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है। 

वर्क फ्रंट
आदित्य रॉय कपूर को हाल ही में थ्रिलर वेब सीरीज द नाइट मैनेजर में देखा गया था, जिसे दर्शकों से काफी पसंद किया गया था। वहीं, अब आदित्य अनुराग बसु की आगामी फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह सारा अली खान और पंकज त्रिपाठी के साथ दिखेंगे।

दूसरी ओर, अनन्या ने हाल ही में आयुष्मान खुराना के साथ कॉमेडी फिल्म ड्रीम गर्ल 2' में स्क्रीन स्पेस साझा करती दिखीं। यह फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर सफल साबित हुई है। वह अगली बार विक्रमादित्य मोटवानी की कंप्यूटर स्क्रीन फिल्म कंट्रोल और एक्सेल एंटरटेनमेंट की 'खो गए हम कहा' में नजर आएंगी।