Tv 24 Network Best News Channel in India
Maid Tortured : 12 साल की बच्ची से शिक्षा का किया वादा, लेकिन जानवरों से भी बतर किया बर्ताव
Saturday, 02 Sep 2023 00:00 am
Tv 24 Network Best News Channel in India

Tv 24 Network Best News Channel in India

Lucknow Desk : मामला नागपुर का है। जहां ऐसी घटना सामने आई जिसे सुनाने के बाद लोग हैरान हो गए। एक नन्ही  बच्ची के साथ ऐसा बर्ताव किया। जिसके बारे में आप सोच नहीं सकते। नागपुर में एक जोडे़ द्वारा अपने घर में काम करने वाली 12 साल की बच्ची को गर्म तवे, चाकू और सिगरेट से टॉर्चर करने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक वे बच्ची को घर में अकेला छोड़ कर चार दिनों के लिए बेंगलुरु चले गए थे। मामले में एक को गिरफ्तार किया गया है। दोनों पति-पत्नी बच्ची को तीन साल पहले बेंगलुरु से घर के काम करने के लिए लाए थे। ये दोनों नागपुर की अथर्व नगरी सोसाइटी में रहते हैं।सोशल वर्कर और कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन से जुड़ीं शीतल पाटिल ने बताया कि कुछ गलती करने पर वे लोग बच्ची को सिगरेट या गर्म तवे से निशान बना देते थे। पुलिस ने पति को गिरफ्तार करके परिवार के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है। .

बच्ची के माता-पिता से किया था पढ़ाई का वादा

बच्ची को बेंगलुरु से नागपुर लाने से पहले पति-पत्नी ने बच्ची के माता-पिता से उसकी पढ़ाई और देखभाल करने का वादा किया था। बच्ची के शरीर पर चोंट और जलने के निशान है। उसका इलाज अभी चल रहा है।