Lucknow Desk : पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे देश के मशूहर वकील में से एक है। मशहूर के साथ - साथ ये इतने पैसे वाले है। इनकी फीस इतनी महंगी है कि आप सोच नहीं सकते। आपको बताते चले की 68 की उम्र में इन्होने तीसरी शादी की है। साल्वे ने 2020 में दूसरी बार शादी की थी। हरीश साल्वे केंद्र सरकार की नवगठित वन नेशन- वन इलेक्शन कमेटी के भी सदस्य हैं। हरीश साल्वे ने हाल ही में एक संपन्न विवाह समारोह में ट्रिना के साथ शादी की।
दूसरी पत्नी आर्टिस्ट
दूसरी पेशे से एक आर्टिस्ट हैं। इतना ही नहीं साल्वे धर्म परिवर्तन कर ईसाई धर्म अपना चुके हैं। वहीं अगर साल्वे की पहली पत्नी की बात करें तो उनका नाम मीनाक्षी साल्वे है। हरीश साल्वे साल 2020 की शुरुआत में ही अपनी पहली पत्नी मीनाक्षी साल्वे से कानूनी रूप से अलग हो गए थे। दोनों की दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी का नाम साक्षी हैं जबकि छोटी बेटी का नाम सानिया है। वहीं अब एक बार फिर साल्वे ने लंदन में ट्रिना नाम की महिला से तीसरी शादी की है।
शादी में नीता अंबानी, ललित मोदी शामिल हुए
हरीश साल्वे की शादी में नीता अंबानी, ललित मोदी और उज्ज्वला राउत समेत करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए। सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले 68 वर्षीय वकील साल्वे कुलभूषण जाधव सहित कुछ हाई-प्रोफाइल मामलों का हिस्सा रहे हैं। जाधव को जासूसी के आरोप में पाकिस्तानी सैन्य अदालत ने मौत की सजा सुनाई थी। साल्वे ने जाधव की ओर से मुकदमा लड़ने के लिए कानूनी फीस में केवल 1 रुपया लिया और इस व्यवहार से उनकी काफी प्रशंसा हुई। टाटा समूह, मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईटीसी समूह उनके कुछ प्रमुख ग्राहक हैं। वह अनिल अंबानी की रिलायंस नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड के खिलाफ कृष्णा गोदावरी बेसिन गैस विवाद मामले में भी पेश हुए थे।
वीडियो के जरिए भारत में वकालत की
आपको बताते चले की साल्वे लंदन में रहते हैं और वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए ही भारत में वकालत करते हैं। इसके साथ ही साल्वे इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस में भारत की ओर से कुलभूषण जाधव की पैरवी कर चुके हैं, जिसके लिए उन्होंने सिर्फ एक रुपया लिया था। इस केस को लेकर साल्वे की खूब तारीफ की गई थी। हरीश साल्वे की गिनती देश के सबसे महंगे वकीलों में की जाती है। साल्वे ने 2003 में अंतरराष्ट्रीय मामलों की पैरवी शुरू की थी। इसके बाद वह लंदन में ही रहने लगे। वह 2013 में इंग्लिश बार नियुक्त हुए और इसी साल क्वींस काउंसिल नियुक्त हुए।