Tv 24 Network Best News Channel in India
कांग्रेस ने लगाया सरकार पर बड़ा आरोप, G20 के निमंत्रण पत्र पर इंडिया की जगह भारत
Tuesday, 05 Sep 2023 00:00 am
Tv 24 Network Best News Channel in India

Tv 24 Network Best News Channel in India

Lucknow Desk: केंद्र सरकार ने 18 से 22 सितंबर तक संसद का विशेष सत्र बुलाया है। इस सत्र को लेकर पहले से राजनीति गलियारों में हलचल तेज हो गई है। इस लेकर विपक्ष दलों में वार-पलटवार शुरु है। वहीं कांग्रेस ने G20 शिखर सम्मेलन से पहले केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। कांग्रेस ने दावा किया है कि G20 शिखर सम्मेलन के लिए नौ सितंबर को होने वाले रात्रि भोज के लिए जो निमंत्रण पत्र राष्ट्रपति भवन की तरफ से भेजा गया है उसमें इस्तेमाल होने वाले 'प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया' का नाम बदल दिया गया है। दावा है कि इंडिया शब्द को हटाया कर 'प्रेसिडेंट ऑफ भारत' कर दिया गया है।

कांग्रेस नेता ने किया ट्वीट

बता दे कि कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट में संविधान का जिक्र करते हुए कहा, "इसके अनुच्छेद 1 में कहा गया है कि भारत, जो कि इंडिया था, वह राज्यों का संघ है। लेकिन अब तो राज्यों के संघ पर भी हमला किया जा रहा है।"

इंडिया और भारत नाम को लेकर बोले शशि थरूर

इस मामले पर कांग्रेस नेता शशि थरूर का भी बयान सामने आया है। शशि ने कहा कि वैसे तो इंडिया को भारत बुलाने पर कोई संवैधानिक आपत्ति नहीं है। यह देश के दो नामों में से एक है। मैं उम्मीद करता हूं कि सरकार इतनी बेवकूफ नहीं होगी कि इंडिया नाम को पूरी तरह से हटा दे, जिसकी सदियों में बनी एक ब्रांड वैल्यू है। हमें दोनों ही नामों का इस्तेमाल जारी रखना चाहिए। एक नाम जो पूरी दुनिया में पहचाना जाता है।

इंडिया नाम से डरी है भाजपा: कांग्रेस

वहीं कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने संविधान में संशोधन कर इंडिया का नाम बदलने की अटकलों पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा, इंडिया शब्द से यह सहम गए हैं। क्या वे इस हद तक चले जाएंगे कि वे संविधान बदल देंगे? संविधान में लिखा है, 'इंडिया दैट इज़ भारत'... भाजपा के अंदर का डर मोदी जी का भय दिखाता है। इधर INDIA का गठन हुआ उधर भाजपा का बोरिया बिस्तर समेटना शुरू हुआ... आप 'इंडिया' शब्द को धरती से नहीं मिटा सकते। हमें अपने भारत और इंडिया पर गर्व है।"

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर

बता दे कि G20 के निमंत्रण पत्र से जुड़ी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें अशोक स्तंभ के नीचे ही प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया की जगह प्रेसिडेंट ऑफ भारत शब्द का इस्तेमाल किया गया है। निमंत्रण जी-20 सम्मेलन के पहले दिन के रात्रि भोज यानी नौ सितंबर के लिए है। हालांकि, इस तस्वीर की पुष्टि नहीं की जा सकी है। इस मामले को लेकर देश में राजनीति गर्म है।