Tv 24 Network: Best News Channel in India
INDIA और भारत पर मचा सियासी घमासान, जानें विपक्षी दलों ने क्या कहा?
Wednesday, 06 Sep 2023 00:00 am
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में G20 शिखर सम्मेलन की बैठक होने वाली है। इससे पहले देश में देश के नाम को लेकर सियासी घमासान शुरु हो गया है। बता दे कि G20 शिखर सम्मलेन में राष्ट्रपति भवन से आए निमंत्रण पत्र से देश के नाम को लेकर बवाल मचा हुआ है। जिसमें प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया की जगह प्रेसिडेंट ऑफ भारत लिखा था।

दरअसल, ये निमंत्रण पत्र 9 सितंबर से भारत में होने वाली G20 शिखर सम्मेलन के लिए विदेशी मेहमानों और भारत के कुछ विशेष नेताओं को भेजा गया है। इस निमंत्रण पत्र के आने के बाद से लगातार विपक्ष हमलावर है। INDIA गठबंधन के नेताओं का दावा है कि INDIA  गंठबंधन से BJP डर गई है। निमंत्रण पत्र को लेकर विपक्ष BJP पर हमलावर है। तो आइए जानते है कि विपक्षी नेताओं का क्या कहना है?

ममता बनर्जी का केंद्र सरकार पर हमला

देश में इंडिया और भारत के नाम को लेकर लड़ाई तेज होती जा रही है। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। बनर्जी ने कहा कि आज केंद्र INDIA  का नाम बदल दिया है। G20 शिखर सम्मेलन के रात्रिभोज निमंत्रण भोज में भारत का उल्लेख किया गया है। अंग्रेजी में हम इंडिया और इंडियन कंस्टीशन और हिन्दी में हम भारत और भारत का संविधान कहते है।  इसमें नया क्या है? लेकिन इंडिया नाम से दुनिया वाकिफ है। अचानक ऐसा क्या हुआ कि उन्हें देश का नाम बदलना पड़ा।

तमिलनाडु के सीएम BJP पर हमलावर

तमिलनाडु के सीएम और डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन ने कहा कि फासीवादी बीजेपी शासन को उखाड़ फेंकने के लिए विपक्षी दलों ने एकजुट होकर गठबंधन को 'INDIA' नाम दिया। लेकिन अब बीजेपी 'इंडिया' को 'भारत' में बदलना चाहती है। बीजेपी ने भारत में बदलाव का वादा किया था। लेकिन 9 साल के बाद सिर्फ बदला नाम ही मिला हैं।

पीएम मोदी इंडिया नाम लेने से डरते है: अधीर रंजन चौधरी

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि हिंदू नाम भी विदेशों ने दिया है। मुझे लगता है कि पीएम मोदी खुद इंडिया नाम लेने से डरते है जिस दिन से INDIA गठबंधन बना उसी दिन से पीएम मोदी को इंडिया नाम से नफरत बढ़ गई है। अगर वे अंग्रेजों के इतने ही खिलाफ हैं तो उन्हें राष्ट्रपति भवन, जो कि वायसराय का घर था, का त्याग कर देना चाहिए।

तेजस्वी यादव ने भी किया वार

बिहार के डिप्टी सीएम और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि पीएम मोदी पहले कहते थे वोट फॉर इंडिया, मेक इन इंडिया, स्टैंडअप इंडिया, शाइनिंग इंडिया। यहां तक कि आधार और पासपोर्ट पर INDIA का जिक्र है। यह दिखाता है कि पीएम मोदी 'INDIA' गठबंधन से डरे हुए हैं। संविधान में 'द पीपल ऑफ इंडिया' का उल्लेख है इंडिया गठबंधन का नारा है 'जुड़ेगा इंडिया, जीतेगा भारत'।  अगर उन्हें 'इंडिया' से दिक्कत है तो उन्हें 'भारत' से भी दिक्कत होनी चाहिए। ये (BJP) लोग डर हुए है। इंडिया और भारत एक ही हैं। इंडिया भारत है और भारत इंडिया है। वे घबराहट की वजह से ऐसे फैसले ले रहे हैं।