Tv 24 Network: Best News Channel in India
Divya Spandana Death Rumour : एक्ट्रेस दिव्या स्पंदना के नाम से फैली गलत खबर , निधन पर फैंस ने जाहिर किया दुख
Tuesday, 05 Sep 2023 17:00 pm
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

Lucknow Desk : सोशल मीडिया पर रुमर्स फैले हुए थे कि कन्नड़ एक्ट्रेस और कांग्रेस नेता दिव्या स्पंदना उर्फ राम्या का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। बताते चले की एक्ट्रेस और कांग्रेस नेता दिव्या स्पंदना उर्फ राम्या के निधन की खबर आग की तरह फैल गई। लेकिन खबर पूरी गलत फैली। आपको बताते चले की  एक पत्रकार ने दिव्या स्पंदना के जीवित होने का दावा किया है साथ ही कहा है कि वे एकदम स्वस्थ हैं। जर्नलिस्ट ने अपने दावे को पुख्ता करने के लिए एक्ट्रेस और नेता दिव्या स्पंदना उर्फ राम्या के साथ अपनी लेटेस्ट मुलाकात की तस्वीर भी शेयर की है। 

निधन की खबरें आने के बाद पत्रकार  ने ट्वीट कर दावा किया .... और लिखा की एक्ट्रेस जिंदा हैं और बिल्कुल ठीक हैं। पत्रकार ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मैंने अभी दिव्या स्पंदना से बात की है। वह ठीक है।वह कल कल बेंगलुरु लौटेंगी। दिव्या स्पंदना एक्ट्रेस रही हैं। हालांकि बाद में उन्होंने अभिनय छोड़कर राजनीति शुरू कर दी। एक्स पर कई पोस्ट में अभिनेत्री की तस्वीरें शेयर की गईं, जिसमें बताया गया कि कार्डियक अरेस्ट से उनकी मृत्यु हो गई। इस खबर से उनके प्रशंसकों और शुभचिंतकों में खलबली मच गई।

दिव्या स्पंदना को राम्या के नाम से भी जाना जाता है। दिव्या ने राजनीति में अपना करियर बनाने के लिए 10 साल पहले फिल्मों में काम करना छोड़ दिया था। इसके बाद वे कांग्रेस में शामिल रहो गईं थीं और पिछले 10 साल से वे तमिलनाडु कांग्रेस के साथ जुड़ीं हैं।

वही बता दें कि लोकसभा की पूर्व सदस्य और कन्नड़ अभिनेत्री ने हाल ही में सुसाइडल थॉट्स से जूझने के बारे में खुलकर बात की थी और खुलासा किया था कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उन्हें इमोशनली सपोर्ट दिया था। उन्हें कांग्रेस और राहुल गांधी के सोशल मीडिया गेम को आगे बढ़ाने का क्रेडिट दिया गया है।