Lucknow Desk: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर के विचारों तथा नीतियों से प्रभावित होकर सैकड़ों की संख्या में कई गांवों के प्रधान, बीडीसी सहित पूर्व प्रधानों ने समाजवादी पार्टी तथा बहुजन समाज पार्टी को छोड़कर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी में अपनी आस्था जताते हुए सुभासपा की सदस्यता ग्रहण की। इन सभी नेता/कार्यकर्ताओं को सदस्यता ग्रहण कराते हुए पत्रकार से बातचीत करते हुए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने घोसी उपचुनाव में बीजेपी की जीत का दावा कर दिया है। उन्होंने कहा कि यहां पर सपा की हालत खराब है, सपा के तमाम बड़े नेता अपने प्रत्याशी की जमानत बचाने के लिए यहां प्रचार करने आए थे। घोसी में सपा की जीत के दावे पर ओम प्रकाश राजभर ने सवाल किया। अगर उनकी जीत है तो फिर प्रोफेसर राम गोपाल यादव, शिवपाल यादव गांव-गांव क्यों घूमे और खुद अखिलेश यादव जो कभी उपचुनाव में प्रचार के लिए नहीं जाते थे वो यहां क्यों आए?
उन्होंने आगे कहा कि जब से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी एनडीए में शामिल हुई है तभी से समाजवादी पार्टी को हार का डर सताने लगा है जिसकी हताशा अखिलेश यादव, शिवपाल यादव तथा रामगोपाल यादव के चेहरे पर साफ झलकती है, समाजवादी पार्टी तथा बहुजन समाज पार्टी की सरकारों ने सत्ता में रहते हुए दलित, पिछडें, अल्पसंख्यक को धोखा देने का काम किया है समाजवादी पार्टी जहां पिछड़ों, अल्पसंख्यकों की बात तो करती है परन्तु जब जब इन्हें राजनीतिक हिस्सेदारी देने की बात आती है तब तब समाजवादी पार्टी इनकों ठगने का कार्य करती है। आने वाले समय में उत्तर प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी को समाप्तवादी पार्टी बनाते हुए अखिलेश यादव को इटावा (सैफई) भेजने का कार्य करेगी।
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी पिडलें 20 वर्षों से जातिगत जनगणना की मांग करती आ रही है फिर चाहे वह सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट को लागू करने की बात ही क्यों न हो पार्टी आज भी अपने हर मुद्दे पर कायम है, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी आज गरीबों को फ्री इलाज मिले, एक समान फ्री अनिवार्य शिक्षा मिले, देश की आधी आबादी महिला को 50 प्रतिशत आरक्षण मिले जिसके लिए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की लड़ाई अब भी जारी है।
वहीं सुभासपा के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता अरूण राजभर ने कहा कि आज पूरे उत्तर प्रदेश में युवा नौजवान, दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक, शोषित, वंचित वर्ग की आवाज सड़क से लेकर सदन तक उठाने का कोई मुद्दा रखता है तो वो ओम प्रकाश राजभर है। आज ओम प्रकाश राजभर की वजह से चक्रवर्ती समा्रट महाराजा सुहेलदेव राजभर के नाम से पूरा विश्व वाकिफ है। वहीं पूर्व की सरकारों ने चक्रवर्ती समा्रट महाराजा सुहेलदेव राजभर जी की एतिहासिक चीजों को कभी गंभीरता से नहीं लिया। उसके उलट भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने महाराजा सुहेलदेव राजभर जी से जुड़ी हुई एतिहासिक चीजों को संरक्षित रखने तथा उसके रख रखाव के ऊपर गंभीरता से कार्य किया। आज पूरे देश में माननीय ओम प्रकाश राजभर के विचारों तथा पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा किये गये अच्छे कार्यों एवं जनता से जुड़ी हुई समस्याओं को हल करवाने तथा उनके संघर्षों में साथ रहने की वजह से लोग सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से जुड़ते जा रहे और यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।
सदस्यता ग्रहण समारोह में मुख्य रूप से राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ0 अरविन्द राजभर जी राष्ट्रीय सचिव इजहार अली, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुभाष चन्द्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष मध्यांचल अमरमणि कश्यप, प्रदेश प्रमुख महासचिव सचिन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष आईटी सेल धर्म प्रकाश चौधरी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता प्रकोष्ठ राजेन्द्र जायसवाल, प्रदेश सचिव अधिवक्ता प्रकोष्ठ राजेन्द्र शर्मा, मनीष मिश्रा, श्रवण मिश्रा, प्रदेश संगठन मंत्री-मध्यांलच ओम प्रकाश पाल उपस्थित थे।
सदस्यता ग्रहण करने वाले सदस्य निम्नवत् है- शैलेन्द्र सिंह यादव, अभिषेक मिश्रा, उमेश राय, अशोक राम, रामसमूझ कन्नौजिया, संपत यादव, राजवंत सिंह, मो0 अरशद खान, देवेन्द्र कुमार सिंह, कैलाश सिंह, साहेब राज सिंह, दीपक सिंह, गंगाशरण सिंह, रमेश चंद्र बर्नवाल, विशाल, सूबेदार यादव, मो0 कलामू, प्रभु यादव ,राजकुमार यादव, घनश्याम यादव, राजेशवर सिंह, बरमजीत सिंह, नागेंद्र सिंह, रमाकांत सरोज, कपिंद्र सरोज, अरविन्द सिंह, अनिल कुमार, धनजय सिंह, धर्मंद्र दुबे, प्रदीप यादव, विनोद गुप्ता, धरमराज, संदीप गौड, माया गौड, संजय सिंह, विरेन्द्र सिंह टाटा, संदीप सिंह, नरेश कुमार, अभिमन्यू सिंह, चंद्रजीत सिंह, सरतेन्दु सिंह, निर्भय सिंह, शिव कुमार सिंह, मोनू सिंह, सुखेन्द्र पांडे, गोरख प्रसाद पांडे, राजेंश पांडे, चन्द्र प्रकाश जायसवाल, राजेश कुमार जायसवाल आदि सहित सैकड़ो की संख्या में सदस्यता ग्रहण की।