Tv 24 Network Best News Channel in India
Aaj Ka Rashifal : आज जन्माष्टमी के दिन इन राशि वालों पर धन की वर्षा होगी , जाने आज का राशिफल
Thursday, 07 Sep 2023 00:00 am
Tv 24 Network Best News Channel in India

Tv 24 Network Best News Channel in India

Lucknow Desk : आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अष्टमी और गुरुवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज शाम 4 बजकर 15 मिनट तक रहेगी। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है. ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। आज 7 सितंबर, दिन गुरुवार है। ये दिन विष्णु जी को समर्पित माना जाता है। इस दिन इनकी विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। ऐसे में आइये जानते हैं कि आज किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। 

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको जिम्मेदारी भरा काम मिल सकता है। काम करने में कुछ चुनौतियां आएंगी लेकिन आप किसी कलीग की मदद से पूरा कर लेंगे। आप अपने मन की कोई बात माता जी से शेयर करेंगे, जिससे आपके आपको रिलेक्स महसूस करेंगे। लवमेट्स की फोन पर देर तक बात होगी। ग्रॉसरी का नया व्यापार शुरू किए लोगों का काम अच्छा चलने लगेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। शैक्षिक कार्यों के सार्थक परिणाम मिलेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. कारोबार में परेशानी आ सकती है। 

वृष राशि
वृष राशि के लोगों के लिए दिन मिला जुला रहेगा। आज के दिन बिजनेस में धैर्यशीलता बनाए रखें। कारोबार में कठिनाइयां का सामना करना पड़ सकता है। शाम को किसी वजह से खर्चा करना पड़ सकता है। किसी धार्मिक कार्य में शामिल हो सकते हैं। ऑफिस में दिन ठीक गुजरेगा। स्वास्थ्‍य के प्रति सतर्क रहें। बाहर घूमने जाएं तो सावधानी रखें, बीमार हो  सकते हैं। 

मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों के लिए दिन मध्यम रहेगा। आज किसी से झगड़ा न करें, वाद-विवाद से बचें। आज काम का बोझ ज्यादा रहेगानौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। शाम को अपने परिवार के साथ समय गुजारेंगे। छात्रों के लिए दिन थोड़ा सा बिजी रहेगा। स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं. इसलिए सेहत का ध्यान रखें। 

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए दिन बढ़िया रहेगा. कामकाज भी अच्छा रहेगा, दोपहर बाद धन लाभ हो सकता है. जिससे आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। भाई-बहनों के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी जो अच्छी रहेगी। संतान की तरफ से परेशान हो सकते हैं। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। 

सिंह राशि
सिंह राशि के लिए दिन थोड़ा सा तकलीफ भरा रह सकता है। आज खर्चों की अधिकता से परेशान हो सकते हैं। अटके हुए काम अभी पूरे नहीं होंगे. सेहत का ध्यान रखें, खासकर मां के स्वास्थ्य का। पैतृक कारोबार से लाभ में वृद्धि हो सकती है. शाम को घर पर कुछ खास लोगों का आना हो सकता है। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। लव लाइफ ठीक है।

कन्या राशि

आज के दिन आप किसी विशिष्ट कार्य के लिए बाहर जा सकते हैं, यात्रा आदि में सुखद अनुभूति होगी। किसी पुराने मित्र से मिलना होगा। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर आपको लाभ हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में कोई नया परिवर्तन करने का विचार मन में आ सकता है, जो आपके लिए लाभकारी होगा। पत्नी और बच्चों के साथ आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

तुला राशि 

आज के दिन आपको लिए संभल कर चलने की आवश्यकता है। कोई भी बड़ा रिस्क आज व्यापार में न उठाएं, नहीं तो बड़ी हानि का शिकार होना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में किसी पर अत्यधिक निर्भर होना आपके लिए ठीक नहीं होगा। परिवार में आपसी मतभेद की स्थिति दिखाई पड़ेगी। पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।

वृश्चिक राशि

आज के दिन आप कुछ परेशान रह सकते हैं, इसका एक कारण आपका स्वास्थ्य होगा। आप और आपका परिवार मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकता है, खानपान पर नियंत्रण रखें। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा लेनदेन करने से पहले अच्छी तरह कागजी कार्रवाई देखकर ही कोई बड़ा काम करें, नहीं तो नुकसान होगा। परिवार में मान-सम्मान में कमी आएगी। पत्नी और बच्चों के साथ स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

धनु राशि

आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए कहीं से आर्थिक मदद प्राप्त करने के लिए जा सकते हैं। किसी मित्र या संबंधी से आपको बड़ी मदद मिल सकती है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, परिवार में चल रहे हैं आपसी मतभेद दूर होंगे। परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है।

मकर राशि

आज का दिन आपको कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में बड़े लाभ के योग बन रहे हैं। आप कोई नया काम शुरू करने के लिए प्रॉपर्टी आदि का लेनदेन कर सकते हैं। शेयर मार्केट में बड़ा निवेश करना लाभकारी होगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। वाहन आदि खरीदने के लिए आज आपका मन बन सकता है।

कुंभ राशि

आज के दिन वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी रखें, नहीं तो किसी बड़ी दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। वाणी पर संयम रखें, वाद-विवाद से दूर रहें। पैतृक संपत्ति को लेकर आपसी विवाद की स्थिति बन सकती है। पत्नी से मतभेद बढ़ेंगे, व्यापार-व्यवसाय में आज बड़ा निवेश करना आपके लिए हानिकारक होगा। किसी अपरिचित व्यक्ति को बड़ी धनराशि उधर के रूप में न दें।

मीन राशि
आज आप किसी कार्य के लिए बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। आपकी यात्रा सुखद रहेगी। आप किसी नए काम का विचार बना रहे हैं तो उस कार्य में थोड़ा विलंब हो सकता है। लेकिन सफलता आपको मिलेगी, आप निराश न हो। व्यापार-व्यवसाय में परिवर्तन के योग बन रहा हैं। पत्नी से मतभेद दूर करने का प्रयास करें, बच्चों की पढ़ाई को लेकर कुछ चिंतित रह सकते हैं।