Tv 24 Network: Best News Channel in India
Ghosi Bypolls Result: घोसी में साइकिल की रफ्तार तेज, जानिए BJP का क्या है हाल
Friday, 08 Sep 2023 00:00 am
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

Lucknow Desk: देश के 6 राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर 5 सितंबर को हुए उपचुनाव के नतीजें आज घोषित किया जाएगा। बता दे कि सुबह 8 बजे से ही मतगणना शुरु हो गई है। इस चुनाव के नतीजों को साल के अंत में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी के नेतृत्व वाले NDA के खिलाफ विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ भारत की परीक्षा को तौर पर देखा जा रहा है। बता दे कि 5 सितंबर यानी मंगलवार को हुए उपचुनाव में अधिकांश सीटों पर भारी मतदान दर्ज किया गया था।

मऊ में बढ़ाई गई सुरक्षा

घोसी उपचुनाव के नतीजे आज घोषित किए जा रहे है। उससे पहले, यूपी के मऊ में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस साल के अंत में पांच राज्यों में होने वाले चुनाव और 2024 में लोकसभा चुनाव से पहले छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव को भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के खिलाफ विपक्षी गठबंधन INDIA के लिए एक बड़ी परीक्षा के रूप में देखा जा रहा है।

घोसी में मतगणना जारी

घोसी विधानसभा उपचुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट वोटों की गिनती हुई, जिसमें कुल 32 चरणों में मतगणना की जाएगी। इस दौरान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। मतगणना केंद्रों पर भारी पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। इसके साथ ही, सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी की जा रही है। मतगणना स्थल पर 14 टेबल बनाए गए हैं। बता दे कि पोस्टल बैलेट की गिनती लगभग पूरी हो गई है। इसके बाद ईवीएम को खोला जाएगा। यहां से भाजपा के दारा सिंह चौहान और सपा के सुधाकर सिंह चुनावी मैदान में हैं। जो कि कांटे की टक्कर चल रही है।

घोसी सीट पर कितना हुआ मतदान?

यूपी की घोसी सीट पर मंगलवार यानी 5 सितंबर को हुए उपचुनाव में शाम पांच बजे तक 49.42 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला है। अब नतीजे आने के बाद ही जीत का पक्का होगा।

घोसी में सपा उम्मीदवार आगे

यूपी के मऊ की घोसी सीट पर सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह आगे चल रहे हैं। उनका मुकाबला भाजपा के दारा सिंह चौहान से है।

घोसी में पिछड़ रही है बीजेपी

यूपी के घोसी निर्वाचन क्षेत्र में उपचुनाव में ‘INDIA’ ने संयुक्त मोर्चा बनाया था। यहां लगभग 50.30 प्रतिशत मतदान ही दर्ज किया गया। यहां से भाजपा लगातार पिछड़ रही है। 10वें राउंड की मतगणना के बाद समाजवादी पार्टी के सुधाकर सिंह बीजेपी के दारा सिंह चौहान से 12139 वोटों से आगे चल रहे हैं।  कुल 34 राउंड की मतगणना होनी है।

सुधाकर सिंह ने बनाई 18 हजार से ज्यादा वोटों की बढ़त

12वें राउंड के बाद 18215 वोट से सुधाकर सिंह (सपा) आगे चल रहे हैं। जिस तरीके से हर राउंड के बाद बीजेपी के दारा सिंह चौहान पिछड़ रहे हैं, ऐसे में उनकी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।