Tv 24 Network: Best News Channel in India
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति को राघव ने बताया भगवान का आशीर्वाद , हाथों में सजेगी मेहंदी, दूल्हा बनेंगे राघव चड्ढा, जानें कहां होगी शादी
Friday, 08 Sep 2023 17:00 pm
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

Lucknow Desk : आप पार्टी के नेता राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा सितंबर महीने में ही शादी करेंगे। लेक सिटी में इस शाही शादी की तैयारी गोपनीय तरीके से पूरी की जा रही है। उदयपुर के लीला होटल में उनकी शादी होनी है। वहीं उदयविलास में परिवार और मेहमान ठहरेंगे। वहीं चंडीगढ़ के ताज होटल में 30 सितंबर को ग्रैंड रिसेप्शन रखा गया है। उनकी शादी बी टाउन में इन दिनों परिणीति और राघव नए चर्चित कपल बन गए हैं। दोनों की केमिस्ट्री कई मौकों पर देखने को मिलती है। 

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की सगाई मई में दिल्ली के कपूरथला हाउस में हुई थी। दोनों की सगाई की तस्वीरें जब सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तो लोगों को बहुत पसंद आई। जानकारी के मुताबिक 23 सितंबर को मेहंदी, हल्दी और महिला संगीत का आयोजन होगा और 24 सितंबर को शादी होगी। इस शाही शादी का रिसेप्शन अन्य किसी बड़ी सिटी में होने की भी जानकारी मिल रही है। राघव चड्ढा राजनीति से जुड़े हैं और परिणीति चोपड़ा बॉलीवुड से हैं। ऐसे में कई बड़ी हस्तियां शादी में शामिल होने के लिए उदयपुर आएगी। 

राघव और परिणीति की पहली मुलाकात

परिणीति चोपड़ा इंडस्ट्री में आने से पहले यूके में रहकर पढ़ती थीं। यूके में यूनिवर्सिटी आफ मैनचेस्टर में बिजनेस, इकोनॉमिक्स और फाइनेंस का डिग्री कोर्स कर रही थीं। उसी दौरान राघव चड्ढा लंदन स्कूल आॅफ इकोनाॅमिक्स में पढ़ाई कर रहे थे और दोनों की जान पहचान यूके में हुई थी। इसी के साथ बताएं इस शादी में परिणीति चोपड़ा की बड़ी बहन प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस सहित फिल्मी जगत की हस्तियां और दिल्ली के साथ अन्य राज्यों से बड़े नेताओं के शामिल होने की संभावना है। 

परिणीति को राघव ने बताया भगवान का आशीर्वाद

एक इंटरव्यू के दौरान राघव चड्ढा ने अपने और परिणीति के रिश्ते के बारे में बात करते हुए बताया, हमारी मुलाकात मैजिकल और नेचुरल थी। मैं हर दिन भगवान का धन्यवाद देता हूं कि मेरे जीवन में परिणीति आई। परिणीति को राघव ने वरदान बताते हुए कहा कि वह यह बड़ा आशीर्वाद है और मैं बेहद खुश हूं कि वह मेरी पार्टनर हैं।