Tv 24 Network Best News Channel in India
Chandrababu : चंद्रबाबू नायडू की पत्नी पहुंची मंदिर , भगवान के आगे अपने पति के लिए मांगी भीख
Friday, 08 Sep 2023 17:00 pm
Tv 24 Network Best News Channel in India

Tv 24 Network Best News Channel in India

Lucknow Desk : आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी के प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू  को भ्रष्टाचार के मामले में शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद राज्य में जगह-जगह तेदेपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किए। वहीं चंद्रबाबू नायडू की रिहाई के लिए प्रार्थना करने उनकी पत्नी नारा भुवनेश्वरी मंदिर पहुंची। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए नारा भुवनेश्वरी ने कहा कि जब एक बच्चा निराश होता है तो वह अपने माता-पिता के पास जाता है। यही वजह है कि वह अपना दुख साझा करने दुर्गा देवी मंदिर आई हैं। 

टीडीपी के प्रवक्ता पट्टाभिराम ने कहा, 'कल रात से ही आंध्र प्रदेश पुलिस और सीआईडी ने चंद्रबाबू नायडू को अवैध रूप से गिरफ्तार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। सैकड़ों पुलिसकर्मी चंद्रबाबू नायडू के शिविर स्थल के बाहर जमा हो गए थे। 

पत्नी ने मांगी रिहाई की दुआ
चंद्रबाबू नायडू की पत्नी ने कहा कि मैंने दुर्गा मां से प्रार्थना की कि वह मेरे पति को साहस दें। चंद्रबाबू नायडू अपने परिवार के लिए नहीं बल्कि प्रदेश की जनता की आजादी के लिए लड़ रहे हैं। मैं चाहती हूं कि वह इस लड़ाई में जीतें। नारा भुवनेश्वरी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह चंद्रबाबू नायडू के साथ खड़े हों, वह लोगों के लिए लड़ रहे हैं। 

आंध्र प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष दुगुबाती पुरंदेश्वरी ने चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी की आलोचना की और कहा कि चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तार में तय प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया और चंद्रबाबू नायडू का नाम भी एफआईआर में शामिल नहीं था। जनसेना पार्टी के अध्यक्ष पवन कल्याण ने चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी को राजनीति से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आधी रात को बिना किसी सबूत के गिरफ्तारी करा रही है। बीते साल अक्तूबर में विशाखापत्तनम में जनसेना पार्टी के साथ क्या हुआ था, वो भी हमने देखा था।