Tv 24 Network: Best News Channel in India
Pawan Kalyan: चंद्रबाबू नायडू के बाद पवन कल्याण भी लिए गए हिरासत में , चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी का कर रहे थे विरोध
Saturday, 09 Sep 2023 17:00 pm
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

Lucknow Desk : आंध्र प्रदेश पुलिस ने जनसेना पार्टी के अध्यक्ष पवन कल्याण और नादेंडला मनोहर को एनटीआर जिले में एहतियातन हिरासत में ले लिया गया है। क्यों की चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें हिरासत में उस वक्त लिया जब वो सड़क पर लेट कर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। भारी बारिश में विरोध के बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया। 

पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को गिरफ्तार करने पर मचा बवाल 
दरअसल, आंध्र प्रदेश के कौशल विकास घोटाला मामले में सीआईडी ने शनिवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद राज्य में जगह-जगह तेदेपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किए। नायडू की रिहाई के लिए प्रार्थना करने उनकी पत्नी नारा भुवनेश्वरी मंदिर पहुंची। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए नारा भुवनेश्वरी ने कहा कि जब एक बच्चा निराश होता है तो वह अपने माता-पिता के पास जाता है। यही वजह है कि वह अपना दुख साझा करने दुर्गा देवी मंदिर आई हैं। 

लगभग 10 घंटे तक पूछताछ 
इससे पहले, उनसे यहां कुंचनपल्ली स्थित सीआईडी के विशेष जांच दल कार्यालय में लगभग 10 घंटे तक पूछताछ की गई। अस्पताल में करीब 50 मिनट तक हुई चिकित्सकीय जांच के बाद नायडू को वापस एसआईटी कार्यालय ले जाया गया था, जबकि ऐसी संभावना थी कि उन्हें सीधे स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगाा।

तेदेपा प्रवक्ता पट्टाभि राम कोमारेड्डी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि पार्टी प्रमुख के बेटे नारा लोकेश, उनकी पत्नी नारा भुवनेश्वरी और अन्य लोग एसीबी अदालत में इंतजार कर रहे थे। कोमारेड्डी ने कहा, ‘‘हमने सोचा था कि उन्हें अदालत ले जाया जाएगा, लेकिन वे उन्हें वापस एसआईटी कार्यालय ले गए। लोकेश और भुवनेश्वरी अदालत में इंतजार कर रहे थे, लेकिन अचानक काफिला एसआईटी कार्यालय की तरफ मुड़ गया।’’ अपराध जांच विभाग के दल ने आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री को शनिवार सुबह करीब छह बजे नंदयाल शहर के ज्ञानपुरम स्थित आर के फंक्शन हॉल के बाहर से गिरफ्तार किया था।

नायडू को उस समय गिरफ्तार किया गया था, जब वह सभी सुविधाओं से लैस अपनी बस में सो रहे थे। आंध्र प्रदेश पुलिस ने कथित कौशल विकास निगम घोटाले में नायडू को शनिवार को ‘मुख्य षड्यंत्रकारी’ बताया था। ऐसा आरोप है कि इस कथित घोटाले से राज्य सरकार को 300 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। तेदेपा ने नायडू की गिरफ्तारी के विरोध में रविवार को पूरे आंध्र प्रदेश में सामूहिक भूख हड़ताल करने का फैसला किया है।