Tv 24 Network Best News Channel in India
Priyanka Gandhi : टोंक के निवाई में प्रियंका गाँधी ने जनसभा की , बोली : सत्ता में आते ही भूल जाते हैं, उन्हें सत्ता में कौन लाया
Sunday, 10 Sep 2023 00:00 am
Tv 24 Network Best News Channel in India

Tv 24 Network Best News Channel in India

Lucknow Desk : कांग्रेस की महसचिव प्रियंका गाँधी ने आज टोंक के निवाई में भाषण दिया। उन्होंने अपनी बहुत सारी अच्छे गिनाई। क्यों की विधान सभा चुनाव के पास आते जा रहे है। उन्होने लगातार प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि लोग सत्ता में आते ही भूल जाते हैं, उन्हें सत्ता में कौन लाया है। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि महंगाई से आमजन को राहत दिलाने के लिए राजस्थान सरकार कैंप लगा रही है। यहां महिलाओं को मोबाइल मिल रहा है। सरकार जो दे रही है, वह उनका हक है। इससे पहले प्रियंका ने राजस्थानी में भाषण की शुरुआत करते हुए डिग्गी कल्याणजी और धन्ना भगत के जयकारे लगवाए।

प्रियंका ने कहा- देश में आज महंगाई चरम पर है। गैस सिलेंडर 1000 रुपए का है, इसे गरीब आदमी कैसे खरीदेगा। केंद्र से पूछना चाहिए इतनी महंगाई क्यों है? राजस्थान सरकार जो जनता को दे रही है, वह उनका हक है। आज मैं एक लड़की से मिली, जिसके हाथ में मोबाइल था। उसने कहा कि मुझे गहलोत सरकार ने दिया है। राजस्थान सरकार मोबाइल दे रही है और भी कई चीजें दे रही है।

इसके साथ प्रियंका ने जी-20 की मीटिंग को लेकर कहा कि वहां आज बारिश हुई है। लगता है जो देशवासी नहीं कह पाए वो भगवान ने कह दिया कि इतना घमंड ठीक नहीं है। देश की जनता को आगे रखें। प्रियंका ने पीएम पर आरोप लगाते हुए कि वे विदेश में जाकर अपने उद्योगपति मित्रों के लिए डील करते हैं। भाजपा की नीतियां केवल अमीरों को आगे बढ़ाने में है, उनके पास गरीब और मिडल क्लास के लिए कुछ नहीं है। जबकि गहलोत सरकार का ध्यान केवल आपके विकास और आपको आगे बढ़ाने पर गया है। मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर टैक्स लगाकर 32 लाख करोड़ खर्च किए हैं। बड़ी-बड़ी महफिलों में पैसा खर्च करते हैं तो जनता के लिए पैसा कहां से बचेगा।

प्रियंका गाँधी ने कहा की जैसे ही भाजपा की सरकार राजस्थान में आएगी, आपकी सारी स्कीम बंद कर देगी। सारे जनहित के काम बंद हो जाएंगे। फिर भी अगर आप वोट नहीं देंगे तो खुद का ही नुकसान करेंगे। उन्होंने कहा- दो तरह के नेता होते हैं। एक नेता होता है, जो सेवा को ही परम धर्म समझता है और दूसरा अहंकार और घमंड रखता है।