
Weather Update : ठंड से ठिठुरी दिल्ली, ट्रेनें हो रहीं लेट
Lucknow Desk : आज बुधवार सुबह कड़ाके की ठंड के साथ बारिश हुई। राजधानी ठंड से कांप रही है, घने कोहरे ने भी लोगों को परेशान किया हुआ है। वहीं, कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम होने से यातायात प्रभावित हुआ है। सर्दी और कोहरे से ट्रेनों, बसों और विमानों के संचालन पर बड़ा असर पड़ रहा है। राष्ट्रीय राजधानी के लोगों को मंगलवार की सुबह तेज सर्द हवाओं का सामना करना पड़ा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 8.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग ने बुधवार सुबह हल्के कोहरे के साथ दिन में आसमान साफ रहने का अनुमान जताया। अभी कुछ दिन ऐसा ही रहने के बाद ही तापमान में बढ़ोतरी की उम्मीद है। इस बीच आजकल पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच लोग सर्दी से बचाव के जतन करने में जुटे हैं। दिल्ली के रैन बसेरों में शरण लेने वालों की संख्या बढ़ रही है। दिन में ठंडक रहने वाली है।
रेगिस्तानी राज्य के कुछ हिस्सों में ठंड की स्थिति बनी रही और सीकर में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि फलौदी में 4.8 डिग्री, करौली में 5.2 डिग्री, जैसलमेर में 5.4 डिग्री, पिलानी में 5.7 डिग्री, सिरोही में छह डिग्री और धौलपुर में 6.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। जयपुर में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, मंगलवार को अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। इस दौरान मुंगेशपुर इलाका सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री रहा। दिल्ली-एनसीआर में उत्तर-पश्चिमी दिशाओं से चल रही हवाओं के कारण दिनभर लोगों की कंपकंपी छूटती रही।