Accident

Accident : आंधी की तरह आई कार , पांच लोगों को कार ने उड़ाया

Lucknow Desk : कर्नाटक के मैंगलोर शहर के एक दिल दहला देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो एक एक्सीडेंट का है। यहां एक फुटपाथ पर पैदल जा रहे पांच लोगों को कल शाम करीब चार बजे एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

फुटपाथ पर पैदल जा रही थीं लड़कियां
जानकारी के मुताबिक ये घटना बुधवार शाम 4 बजे लेडीहिल इलाके के पास की है। करीब पांचों लड़कियां मैंगलोर सिटी कॉरपोरेशन स्विमिंग पूल के पास फुटपाथ पर पैदल जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से आई एक तेज रफ्तार ने पांचों को कुचल दिया। इसके बाद आरोपी चालक कार को लेकर भाग निकला। घटनास्थल के पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में पूरा हादसा कैद हो गया है।

घायलों में महिलाएं और लड़कियां 
सीसीटीवी फुटेज में मंगलुरु में मन्नागुड्डा जंक्शन के पास लोगों को कम भीड़ वाले फुटपाथ पर चलते हुए देखा जा सकता है। तभी एक कार अचानक से आती है और और फुटपाथ पर पांच लोगों (दो महिलाओं और तीन लड़कियों) को टक्कर मार देती है।

आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
स्थानीय पुलिस ने बताया कि दुर्घटनास्थल से भागने के बाद कमलेश बलदेव ने अपनी कार एक कार शोरूम के सामने खड़ी की और अपने घर चला गया। पुलिस ने बलदेव के खिलाफ धारा 279 (तेज और लापरवाही से गाड़ी चलाना), 337 (दूसरों के जीवन या निजी सुरक्षा को खतरे में डालने, चोट पहुंचाना), 338 (दूसरों के जीवन या निजी सुरक्षा को खतरे में डालने वाले कृत्य से गंभीर चोट पहुंचाना) और लापरवाही से मौत की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।


Comment As:

Comment (0)