Breaking News:
Rumeysa Gelgi and Jyoti Amge

Viral News : एक साथ दिखीं दुनिया की सबसे लंबी और सबसे छोटी कद की महिला, वायरल वीडियो देख लोग हुए हैरान

Viral News : इस समय सोशल मीडिया पर दुनिया की सबसे लंबी महिला रुमेसा गेलगी और दुनिया की सबसे छोटे कद की महिला ज्योति आमगे का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों महिलाएं एक साथ नजर आ रही है। बता दें, दोनों महिलाएं एक दूसरे से पहली बार मिल रही है। ये दोनों महिलाएं पहली बार एक दूसरे से मिली तो एक- दूसरे को निहारती ही रह गई।

लंदन में हुई दोनों की मुलाकात

दरअसल, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स डे 2024 मनाने के लिए लंदन के प्रतिष्ठित सेवॉय होटल में इन दोनों महिलाओं की मुलाकात हुई थी। इस मुलाकात के दौरान दोनों ने एक साथ चाय पी और खूब बातें भी की। इन दोनों महिलाओं की इस मुलाकात का वीडियो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

दोनों की हाइट क्या है?

गौरतलब है कि दुनिया की सबसे लंबी महिला 27 वर्षीय वेब डेवलपर रुमेसा की लंबाई 7 फीट 1 इंच है। तो वहीं दूसरी तरफ 30 वर्षीय भारतीय अभिनेता ज्योति आमगे की लंबाई 2 फीट 1 इंच है। दुनिया की सबसे लंबी महिला रुमेसा गेलगी और दुनिया की सबसे छोटे कद की महिलाओं की इस मुलाकात का वीडियो लोगों खूब पसंद कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:- Maharashtra Politics: महाराष्ट्र चुनाव के नतीजों से पहले MVA और कांग्रेस में खटपट, जानें क्या बोले राउत ?


Comment As:

Comment (0)