Heavy Rain

Heavy Rain: मूसलाधार बारिश ने बढ़ाई आफत, कई राज्यों में 100 से ज्यादा लोगों की मौत

देश के कई राज्यों में भारी बारिश के कारण नदियों का जलस्तर खतरे के निशान पर है। यूपी, बिहार, उत्तराखंड, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में लगातार बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण देश के अलग-अलग राज्यों में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। आपको बता दे कि 8 जुलाई से अब तक यूपी में 34, जम्मू-कश्मीर में 15, हिमाचल प्रदेश में 36, दिल्ली में 5 और राजस्थान, महाराष्ट्र, हरियाणा में एक-एक मौत हुई है।

राजधानी दिल्ली में लगातार बारिश हो रही है। बारिश के कारण यमुना का जलस्तर ने 45 साल की रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसके साथ ही 1978 में यमुना का जलस्तर 207.49 मीटर दर्ज किया गया था, जिसके बाद आज यमुना का जलस्तर 207.55 दर्ज किया गया है। यमुना की स्थिति को देखते हुए CM अरविंद केजरीवाल ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है। इसके साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में धारा 144 लागू कर दी गई है।

हिमाचल प्रदेश में घूमने गए लगभग 10 हजार टूरिस्ट जगह-जगह फंसे है। वहीं चंद्रताल में 3 फीट बर्फ जमी है। वहीं भारी बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी किया है। लैंडस्लाइड की वजह से गंगोत्री और यमुनोत्री नेशनल हाईवे कई जगहों पर बंद हैं। यहां 3 से 5 हजार लोग फंसे हुए हैं।

हरियाणा में भारी बारिश के कारण सात जिलों के 554 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए है। खतरों के निशान के ऊपर बह रही यमुना, घग्गर और मारकंडा नदियों का पानी अंबाला, पानीपत, कुरुक्षेत्र समेत हरियाणा के कई क्षेत्रों में भर गया है।


Comment As:

Comment (0)