Breaking News:
Auraiya

Auraiya : ट्रक यूनियन की हड़ताल का रोडवेज पर पड़ा असर

Lucknow Desk : खबर औरैया से केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए नए अधिनियम के बाद ट्रक आपरेटर यूनियन द्वारा हड़ताल की गई है। उसी के समर्थन में प्राइवेट वाहनों के भी चालक एवं परिचालक सड़कों पर उतर आए और उन्होंने भी हड़ताल कर दी है। इसका सीधा असर रोडवेज द्वारा संचालित की जा रही सेवाओं पर भी पड़ा है। हड़ताल के चलते रोडवेज बसों के चालक एवं परिचालक भी छुट्टी ले गए हैं।

इक्का दुक्का बसों के चलने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रोडवेज डिपो के पदाधिकारी आर एन दुबे ने जानकारी देते हुए बताया चालक एवं पर चालकों के ना आने से बसों का संचालन उचित ढंग से नहीं हो पा रहा है। जिसके चलते लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया की व्यवस्था करके डिपो में मौजूद यात्रियों को गंतव्य तक भेजने की कवायत की जा रही है।


Comment As:

Comment (0)