Breaking News:
weather update

Weather News: मौसम ने बदला मिजाज, कोहरे से कंपकंपी

Lucknow Desk: जैसे ही नवंबर खत्म होने को है। वैसे ही ठंड भी बढ़ गई है। बृहस्पतिवार के बाद शुक्रवार को सीजन का पहला घना कोहरा छाया रहा। घना कोहरा होने की वजह से बच्चों को स्कूल जाने में कंपकंपी छूटी। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी हल्की धुंध और कोहरा छाने का अनुमान व्यक्त किया है।

बता दें कि शुक्रवार सुबह से लगभग नौ बजे तक कोहरा छाया रहा था। दिन निकलने के साथ कोहरा छंटता गया। धूप निकली, लेकिन मौसम सर्द बना रहा। मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि दो दिन तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। दिन में धूप खिलेगी, लेकिन सुबह और शाम को ठंड रहेगी। हालांकि बारिश के आसार नहीं हैं।

यह भी पढ़े:- http://Mohammed Shami: राहुल गांधी के पनौती वाले बयान पर शमी ने दिया जवाब


Comment As:

Comment (0)