Breaking News:
Wayanad By Election Result 2024

Wayanad By Election Results 2024: वायनाड सीट से प्रियंका गांधी ने आगे, बीजेपी को लग सकता है बड़ा झटका !

Wayanad By Election Results 2024: केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर कांग्रेस नेता और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद खाली हुई सीट पर 13 नवंबर को वोटिंग हुई। नतीजे आज जारी किए जाएंगे। इसी बीच शुरुआती रुझानों में कांग्रेस नेता और राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी बढ़त बनाईं हुई हैं। तो वहीं, कम्युनिस्ट पार्टी दूसरे स्थान पर है, जबकि बीजेपी पिछड़कर तीसरे पायदान पर है।

दरअसल, वायनाड सीट से राहुल गांधी ने 2024 के लोकसभा चुनावों लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की थी। उन्होंने सीपीआई (एम) के उम्मीदवार एनी राजा को 3 लाख 64 हजार से अधिक वोटों से शिकस्त दी थी। हालांकि, 2024 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने वायनाड के अलावा उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से भी चुनाव लड़ा था। दोनों ही सीटों पर जीत दर्ज करने के बाद राहुल ने वायनाड सीट छोड़ने का फैसला लिया। यहां से उपचुनाव में प्रियंका गांधी को चुनावी मैदान में उतारा गया।

वायनाड में 16 उम्मीदवार

बता दें कि इस बार वायनाड में 16 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। तो वहीं प्रियंका पहली बार चुनावी मैदान में उतरी हैं। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व वाले वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) ने सत्यन मोकेरी को और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने नव्या हरिदास को चुनावी मैदान में उतारा है।

2019 में इस सीट से जीते थे राहुल गांधी?

गौरतलब है कि दक्षिण भारत में केरल के वायनाड लोकसभा सीट हाई प्रोफाइल सीट रही है। 2019 में राहुल गांधी अमेठी में चुनाव हारने के बाद यहां से चुनाव लड़े और जीत कर संसद पहुंचे थे।  2019 के लोकसभा चुनावों में राहुल गांधी ने इस सीट पर चुनाव लड़कर कुल 7,06,367 वोट हासिल किए थे। वहीं चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, राहुल गांधी को कुल 64.94 फीसदी वोट मिले थे।


Comment As:

Comment (0)