Delhi Pollution News

Delhi में फिर से ऑड ईवन लागू, बढ़ते पॉल्यूशन की वजह लिया गया फैसला

Lucknow Desk: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए स्थिति का जायजा लेने के लिए सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में सोमवार को हाई लेवल मीटिंग की गई। दिल्ली सचिवालय में हुई बैठक में प्रदूषण से जुड़े विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए। एस दौरान दिल्ली सरकार द्वारा ऑड और ईवन को दोबारा लागू करने का ऐलान किया है। ऑड ईवन  दिवाली के अगले दिन यानी 13 नवंबर से 20 नवंबर तक लागू होगा। इसकी घोषणा दिल्ली सरकार में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने की है। गोपाल राय ने कहा है कि दिवाली के बाद प्रदुषण का स्तर बढ़ सकता है, इस कारण ये फैसला लिया गया है।

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा BS 3 पेट्रोल और BS 4 डीजल पर प्रतिबंध जारी रहेगा। आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं के लिए इस्तेमाल वाहनों को राहत छोड़कर बाकी सभी पर प्रतिबंध जारी रहेंगे। पर्यावरण मंत्री के अनुसार, आज निर्णय लिया गया कि कक्षा 6 से 12 तक सभी स्कूल बंद रहेंगे। सिर्फ उन्हें छूट है जिनकी परीक्षा चल रही है। ऑन लाइन क्लासेज जारी रहेगी। दिवाली के बाद प्रदुषण का स्तर बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए 13 नवंबर से 20 नवंबर तक दिल्ली में ऑड और ईवन लागू होगा।

गोपाल राय ने आगे कहा कि दिल्ली में पिछले 30 अक्टूबर से प्रदूषण के स्तर में धीरे धीरे बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। बढ़ते प्रदूषण का मुख्य कारण हवा में ठंड का बढ़ना और हवा की गति है। आज कुछ सुधार हुए है और आज AQI 436 रहा। दिल्ली के अंदर पूरे 365 दिल्ली प्रदूषण को कम करने के लिए विंटर और समर एक्शन प्लान के तहत काम किया जा रहा है। 12769 जगहों का निरक्षण किया जा चुका है।

पर्यावरण मंत्री ने कहा कि ग्रीन दिल्ली ऐप 1646 शिकायते दर्ज हुई और 1581 शिकायतों का निवारण किया जा चुका है। पानी के छिड़काव के लिए 346 वाहनों को लगाया गया है। पिछले वर्ष 365 दिनों 109 दिन ही प्रदूषित रहे हैं, जो बड़ी उपलब्धि रही है। ये ऐसा इसलिए लिए हुआ क्यो की हम काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के सामने वो सभी रिपोर्ट रखी गईं, जिसमें अबतक क्या किया गया और आगे क्या किया जाएगा शामिल है।

यह भी पढ़े:- http://Punjab Accident : मोगा में फिर हुआ हादसा, 2 दिन में 2 हादसे


Comment As:

Comment (0)