yyyh

Gujarat Fire: एक अस्पताल में लगी भीषण आग , 100 से अधिक मरीजों को निकला गया बाहर

Lucknow Desk : अहमदाबाद से एक बड़ी ख़बर सामने आई है। बता दें कि बहुमंजिला अस्पताल के बेसमेंट में आग लग गई। मामला अहमदाबाद शहर का है। जानकारी के लिए बता दें की आग लगने के बाद अस्पताल से 100 से ज्यादा मरीजों को सुरक्षित निकाला गया है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। मौके पर 20-25 अग्निशमन कर्मी मौजूद हैं। आग अस्पताल के बेसमेंट में लगी थी। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है।  

वहीं जानकारी के मुताबिक साहीबाग पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार, सुबह साढ़े चार बजे राजस्थान हॉस्पिटल के बेसमेंट में आग लग गई।

पुलिस निरीक्षक एम डी चंपावत ने बताया, "दमकल कर्मी आग बुझाने के काम में लगे हुए हैं। अस्पताल के बेसमेंट से लगातार धुंआ निकल रहा है। करीब सौ मरीजों को एहतियात के तौर पर अस्पताल से बाहर ले जाया गया है।

आखिर क्या है पूरा मामला

आपको बता दें कि अहमदाबाद के शाही बाद इलाके में एक बहुमंजिला अस्पताल के बेसमेंट में आग लग गई। जिसके बाद पुरे अस्पताल में अफरा - तफरी मच गई। सूत्रों के मुताबिक ये आग सुबह करीब 4 बजे लगी। बता दे कि आग लगने के बाद पुरे बेसमेंट धुआँ भर गया। जिसे लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। वहीं 125 से अधिक लोगो को सुरक्षित निकाला गया। अस्पताल में कुछ पुनर्निर्माण का काम चल रहा था। आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मरीजों को भी सुरक्षित निकाल लिया गया है। 20-25 अग्निशमन कर्मी मौके पर मौजूद हैं और आग को नियंत्रित कर लिया गया है।  

बेसमेंट में आग की वजह से अस्पताल की ऊपरी मंजिलों में धुआं भर रहा था, जिससे मरीजों को सांस लेने में दिक्कत हुई। इसके तुरंत बाद एहतियातन मरीजों को अस्पताल से निकालकर दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। बीते दिनों पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी इलाके में भी एक अस्पताल में आग लगने की घटना घटी थी। अस्पताल के बेसमेंट में मौजूद कुछ फर्नीचर में यह आग लगी थी, जिससे इमारत में धुआं भर गया। अस्पताल में मौजूद 20 नवजात बच्चों को तुरंत सुरक्षित निकालकर अन्य अस्पतालों में भेज दिया गया। करीब एक घंटे के बाद आग पर काबू पा लिया गया था। 


Comment As:

Comment (0)